जमुई के खैरा थाना पुलिस ने मंगलवार को मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने हाई स्कूल चौक के पास से पांच मवेशियों से लदी एक मैजिक वैन जब्त की और वाहन मालिक व चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक मैजिक वैन के जरिए मवेशियों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह के निर्देश पर 112 टीम और गश्ती दल में तैनात सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हाई स्कूल चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन में ठूंस कर रखे गए थे मवेशी जांच के दौरान एक संदिग्ध मैजिक वैन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में पांच मवेशी ठूंस-ठूंस कर लदे पाए गए। इनमें दो गाय, दो बैल और एक बछड़ा शामिल था। पुलिस ने तुरंत वाहन को जब्त कर लिया और मौके से नारियाना निवासी वाहन मालिक रमेश कुमार तथा डुमरकोला निवासी चालक रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु तस्करी से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जब्त किए गए मवेशियों और वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अवैध कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि जिले में मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। जमुई के खैरा थाना पुलिस ने मंगलवार को मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने हाई स्कूल चौक के पास से पांच मवेशियों से लदी एक मैजिक वैन जब्त की और वाहन मालिक व चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक मैजिक वैन के जरिए मवेशियों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह के निर्देश पर 112 टीम और गश्ती दल में तैनात सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हाई स्कूल चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन में ठूंस कर रखे गए थे मवेशी जांच के दौरान एक संदिग्ध मैजिक वैन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में पांच मवेशी ठूंस-ठूंस कर लदे पाए गए। इनमें दो गाय, दो बैल और एक बछड़ा शामिल था। पुलिस ने तुरंत वाहन को जब्त कर लिया और मौके से नारियाना निवासी वाहन मालिक रमेश कुमार तथा डुमरकोला निवासी चालक रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु तस्करी से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जब्त किए गए मवेशियों और वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अवैध कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि जिले में मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।


