मधुबनी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के तहत ऑफिसर कॉलोनी स्थित अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के बाद, उन्होंने जिले के समस्त मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में अनिवार्य रूप से सहभागी बनने की अपील की। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि प्रत्येक वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है और सशक्त, पारदर्शी तथा जनोन्मुखी शासन व्यवस्था का आधार बनता है। उन्होंने विशेष रूप से युवा, महिला, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान केंद्र पहुंचने और अपने मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया। डीएम ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएँ और आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा या भय का वातावरण नहीं है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तत्पर है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा, “आपका वोट, आपका अधिकार और आपकी आवाज है। इसे अवश्य दर्ज कराएं।” उन्होंने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। मतदान के बाद, डीएम ने सेल्फी पॉइंट पर जाकर सेल्फी भी ली। मधुबनी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के तहत ऑफिसर कॉलोनी स्थित अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के बाद, उन्होंने जिले के समस्त मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में अनिवार्य रूप से सहभागी बनने की अपील की। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि प्रत्येक वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है और सशक्त, पारदर्शी तथा जनोन्मुखी शासन व्यवस्था का आधार बनता है। उन्होंने विशेष रूप से युवा, महिला, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान केंद्र पहुंचने और अपने मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया। डीएम ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएँ और आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा या भय का वातावरण नहीं है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तत्पर है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा, “आपका वोट, आपका अधिकार और आपकी आवाज है। इसे अवश्य दर्ज कराएं।” उन्होंने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। मतदान के बाद, डीएम ने सेल्फी पॉइंट पर जाकर सेल्फी भी ली।


