फुटानी चौक के पास जमीन में गड़ी शराब बरामद

बायसी| बायसी थाना क्षेत्र के फुटानी चौक के समीप बायसी पुलिस ने जमीन में गड़े प्लास्टिक डिब्बे से करीब पांच गैलन अवैध शराब बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि थाना को अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है, जिसके सहयोग से क्षेत्र में लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करों और कारोबारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी सूरत में अवैध शराब के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बायसी| बायसी थाना क्षेत्र के फुटानी चौक के समीप बायसी पुलिस ने जमीन में गड़े प्लास्टिक डिब्बे से करीब पांच गैलन अवैध शराब बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि थाना को अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है, जिसके सहयोग से क्षेत्र में लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करों और कारोबारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी सूरत में अवैध शराब के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *