दुर्ग ASP पर पानी-पाउच फेंकने से शुरू हुई लाठीचार्ज VIDEO:जमीन गाइडलाइन का विरोध करने पहुंचे 5 व्यापारियों पर FIR; 6 पुलिसकर्मियों को आई चोट

दुर्ग ASP पर पानी-पाउच फेंकने से शुरू हुई लाठीचार्ज VIDEO:जमीन गाइडलाइन का विरोध करने पहुंचे 5 व्यापारियों पर FIR; 6 पुलिसकर्मियों को आई चोट

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन को लेकर दुर्ग जिले के जमीन व्यापारी पिछले एक हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं। 1 दिसंबर को बड़े स्तर पर चक्काजाम प्रदर्शन करने पहुंचे व्यापारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। वहीं, पुलिस के मुताबिक, व्यापारियों ने पहले पुलिस कर्मियों पर झंडा और पानी पाउच फेंका। पानी एएसपी के ऊपर भी गिरे, इसके बाद उन्होंने लाठी मारना शुरू किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को गली-गली में दौड़ाकर पीटा है। व्यापारियों का कहना है कि इस गाइडलाइन की वजह से जमीन की कीमतें 5-9 गुना बढ़ गई हैं। इसी के विरोध को लेकर यह प्रदर्शन था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में 8 व्यापारियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है, 5 पर FIR दर्ज किया गया है, 3 लोगों को गिरफ्तार किया। देर रात अपराध दर्ज, सुबह से गिरफ्तारी शुरू 1 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन के बाद देर रात पुलिस ने अपराध दर्ज किया। बताया जा रहा है कि करीब 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें राकेश यादव, अनिल वासनिक और विक्की चंद्राकर शामिल है। इसके अलावा अन्य व्यापारियों की भी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इनके ऊपर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है।​​​​​​​ लाठीचार्ज के बाद इनपर हुई थी प्रतिबंधित कार्रवाई, जमानत भी मिली इन पुलिस कर्मियों को आईं चोटें व्यापारियों ने कहा- प्रदर्शन के बीच असमाजिक तत्वों ने बिगाड़ी स्थिति जमीन व्यापारी कन्हैया मिश्रा ने कहा कि हम शांति पूर्ण तरीके से पिछले एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं, हमने कभी भी हिंसा का रास्ता नहीं चुना है। पुलिस को लाठीचार्ज नहीं करना था। यह नींदनीय है। वहीं उन्होंने कहा कि इस चक्काजाम प्रदर्शन में असमाजिक तत्वों में चर्चा को तनावपूर्ण बना दिया। लेकिन पुलिस को संयम रखना था। प्रदर्शनकारियों ने झंडा और पानी पाउच पुलिस पर फेंका पुलिस के मुताबिक, नई कलेक्टर गाइडलाइंस को लेकर प्रदर्शन कर रहे जमीन व्यापारियों की ओर से पटेल चौक पर चर्चा के दौरान भीड़ में किसी ने पानी का पाउच फेंका। इसके बाद एएसपी सुखनंदन राठौर ने सबसे पहले लाठी चलाई। इसके बाद पुलिस ने व्यापारियों पर ताबड़तोड़ लाठियों की बौछार कर दी। इसमें कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं। प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिसकर्मियों पर झंडा भी फेंका गया। जिससे महिला पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बचे। फिर से नई रणनीति तैयार करेंगे व्यापारी मामले से जुड़े व्यापारियों ने कहा कि वो आगे की रणनीति के लिए दोबारा सभी सदस्यों की बैठक आयोजित करेंगे। बैठक के बाद जो भी निर्णय होगा उस पर अमल किया जाएगा। फिलहाल वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज करने की तैयारी भी की जा रही है। ………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… दुर्ग पुलिस ने जमीन व्यापारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा…VIDEO: लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल, पुतला जलाया, काले झंडे दिखाए, जमीन की कीमतें 5-9 गुना बढ़ने पर विरोध छत्तीसगढ़ में नई कलेक्टर गाइडलाइंस की वजह से जमीन की कीमतें 5-9 गुना बढ़ गई हैं। पिछले 5 दिनों से कई जिलों में प्रदर्शन जारी है। इसी बीच सोमवार को दुर्ग में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जमीन व्यापारियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *