ललितपुर में रेस्टोरेंट से लैपटॉप, नकदी चोरी:45 मिनट में वारदात, CCTV में कैद हुए दो चोर

ललितपुर में रेस्टोरेंट से लैपटॉप, नकदी चोरी:45 मिनट में वारदात, CCTV में कैद हुए दो चोर

ललितपुर नगर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। शनिवार रात स्टेशन मार्ग पर स्थित एक रेस्टोरेंट से चोर लैपटॉप और 8 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। यह पूरी वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रसराज रेस्टोरेंट के मालिक राहुल जैन ने बताया कि शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह लोगों ने रेस्टोरेंट का शटर खुला देखा। अंदर जाकर देखने पर काउंटर से लैपटॉप और 8 हजार रुपये गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि रात 2 बजकर 30 मिनट पर दो युवक रेस्टोरेंट के पास पहुंचे। उन्होंने बगल में निर्माणाधीन भवन से एक बल्ली उठाकर शटर खोला और दुकान में प्रवेश किया। चोर 3 बजकर 15 मिनट पर वहां से भाग निकले, यानी उन्होंने 45 मिनट में चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह घटना पास के मॉल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की जानकारी में नहीं आई, जबकि वह घटनास्थल से मात्र दस कदम की दूरी पर था। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में, शनिवार दोपहर को बंगाली चिकित्सक प्रवीन्द्र सरकार के घर में भी तीन चोर घुस गए थे। वहां से वे 20 चांदी के सिक्के और एक लाख रुपये से अधिक की नकदी चुरा ले गए। लगातार 13 घंटे के भीतर हुई इन दो चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के निवासियों में भय का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *