किरोड़ी बोले-JJM घोटाले में सभी की जांच होनी चाहिए:कुछ रह गए है, सरकार को सभी की अनुमति देनी चाहिए, एक-दो साल में रिटायर हो जाऊंगा

किरोड़ी बोले-JJM घोटाले में सभी की जांच होनी चाहिए:कुछ रह गए है, सरकार को सभी की अनुमति देनी चाहिए, एक-दो साल में रिटायर हो जाऊंगा

जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में एसीबी द्वारा 20 अधिकारियों के खिलाफ जांच की अनुमति मांगने के मामले में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि सरकार को सभी अधिकारियों के खिलाफ जांच की अनुमति देनी चाहिए। उन्होने कहा कि मुझे नहीं पता सरकार क्या करेगी। एसीबी ने 20 अधिकारियों के खिलाफ जांच के लिए 17ए की अनुमति मांगी है, उसमें कुछ रह गए है। ‘ए’ फंस जाए और ‘बी’ बच जाए, ऐसा नहीं होना चाहिए। मेरा मानना है कि सरकार को सभी की अनुमति देनी चाहिए। बता दे कि सोमवार को ही सीएम भजनलाल शर्मा ने जेजेएम घोटाले में जलदाय विभाग के तत्कालीन एसीएस सुबोध अग्रवाल सहित 6 अफसरों के खिलाफ एसीबी को जांच की अनुमति दी थी। किरोड़ी आज प्रदेश बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। किरोड़ी बोले-मैं एक-दो साल में रिटायर हो जाऊंगा
किरोड़ी ने दौसा में दिए अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि देखो मैने ऐसा इसलिए कहा था कि हम युवा पीढ़ि को आगे बढ़ा रहे हैं। आप मेरे बयान को पूरा पढ़ो। आप मेरी ऐसी बात निकालकर रख देते हो, ऊपर पहुंचा दोंगे तो रही-सही भी चली जाएगी। मेरा उसमें कहने का दृष्टिकोण यह था कि हमारी पार्टी युवा पीढ़ि को आगे बढ़ा रही है। प्रेमचंद बैरवा युवा है, 2 बार जीते है, मैं 6 बार जीता हूं। लेकिन उनको उप मुख्यमंत्री बनाया, यह सच्चाई है, नई टीम आनी चाहिए। हम कब तक राजनीति करेंगे। मैं तो एक-दो साल में रिटायर हो जाऊंगा। किरोड़ी ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसुनवाई भी की
मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने आज बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई के साथ-साथ जनसुनवाई भी की। किरोड़ी ने पहले तय कार्यक्रम के अनुसार मीटिंग हॉल में कार्यकर्ताओं की सुनवाई की। उसके बाद वे गार्डन में कुर्सी लगाकर बैठ गए। वहां उन्होने बीजेपी कार्यालय पहुंचे आमजन की समस्याएं भी सुनी। किरोड़ी ने कहा कि मैने इसके लिए प्रदेश महामंत्री से अनुमति ली हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *