भागलपुर में 3 बच्चों का अपहरण, तीनों भागकर घर पहुंचे:स्कूल जाने के दौरान अपराधियों ने जबरन स्कॉर्पियो में बैठाया था, 15 किलोमीटर दूर कमरे में रखा था

भागलपुर में 3 बच्चों का अपहरण, तीनों भागकर घर पहुंचे:स्कूल जाने के दौरान अपराधियों ने जबरन स्कॉर्पियो में बैठाया था, 15 किलोमीटर दूर कमरे में रखा था

भागलपुर में स्कूल जाने के दौरान तीन बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया है। हालांकि, तीनों बच्चे अपहरण के करीब 5 घंटे बाद बदमाशों के चंगुल से भाग निकले और अपने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजन को दी। घटना गुरुवार की है। शुक्रवार को तीनों बच्चों के परिजन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तीनों नाबालिग बच्चों ने बताया कि वे गुरुवार सुबह करीब 7 बजे स्कूल के लिए निकले थे। तीनों का घर आसपास है, इसलिए एक साथ स्कूल आना-जाना करते हैं। नाबालिगों ने बताया कि जब वे स्कूल जा रहे थे, तब अपराधियों ने उनका बाइक से पीछा किया। फिर घर से करीब 1 किलोमीटर दूर जबरन तीनों को स्कॉर्पियों में बैठा लिया। तीनों ने बताया कि अपहरण के बाद बदमाश उन्हें करीब 15 किलोमीटर दूर ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। वहां पहले से एक बच्चा मौजूद था। मुंह पर पाउडर डालकर किया था बेहोश बदमाशों के चंगुल से भागे एक नाबालिग ने बताया कि स्कॉर्पियो में बैठाने के बाद उनके मुंह पर पाउडर डाला गया। इसी दौरान उन्हें खाने के लिए बिस्कुट भी दिया गया, लेकिन उन्होंने उसे नहीं खाया। वहीं, पाउडर डालने के बाद वे बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने खुद को रसलपुर थाना क्षेत्र के एक कमरे में बंद पाया। बच्चों ने बताया कि होश आने के बाद देखा तो वहां कोई अपराधी नहीं था। इसलिए चारों बच्चे किसी तरह बंद दरवाजे को खोला और वहां से भागकर घर पहुंचे। चौथा बच्चा कहां का रहने वाला है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, रसूलपुर में जहां बच्चों को रखा गया था, वहां की एक महिला अर्चना देवी ने बताया कि पहले भी इस कमरे से सबौर और साहिबगंज के दो बच्चे बरामद किए गए थे। बच्चों के पिता बोले- शिक्षकों ने स्कूल नहीं आने की सूचना दी थी तीनों बच्चों के पिता राजेश कुमार ने बताया कि मेरे तीन बच्चे स्कूल पढ़ने गए थे, लेकिन तय समय पर स्कूल नहीं पहुंचे। इसके बाद स्कूल के टीचर की ओर से बताया गया कि आपके बच्चे स्कूल नहीं आए हैं। जानकारी के बाद राजेश ने अपनी पत्नी के साथ अपने बच्चों की तलाश शुरू की। इसी दौरान तीनों बच्चे घर की ओर से आते दिखे। तीनों बच्चों के चेहरे पर किसी तरह का पाउडर लगा हुआ था। बाद में बच्चों ने आपबीती सुनाई। रसलपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बच्चे कल स्कूल के लिए निकले थे और दोपहर लगभग 2 बजे घर वापस पहुंचे। आज परिजन थाना पहुंचे थे। मामले की जानकारी घर सवालो को दी गई है। संबंधित घर की तलाशी ली जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर में स्कूल जाने के दौरान तीन बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया है। हालांकि, तीनों बच्चे अपहरण के करीब 5 घंटे बाद बदमाशों के चंगुल से भाग निकले और अपने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजन को दी। घटना गुरुवार की है। शुक्रवार को तीनों बच्चों के परिजन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तीनों नाबालिग बच्चों ने बताया कि वे गुरुवार सुबह करीब 7 बजे स्कूल के लिए निकले थे। तीनों का घर आसपास है, इसलिए एक साथ स्कूल आना-जाना करते हैं। नाबालिगों ने बताया कि जब वे स्कूल जा रहे थे, तब अपराधियों ने उनका बाइक से पीछा किया। फिर घर से करीब 1 किलोमीटर दूर जबरन तीनों को स्कॉर्पियों में बैठा लिया। तीनों ने बताया कि अपहरण के बाद बदमाश उन्हें करीब 15 किलोमीटर दूर ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। वहां पहले से एक बच्चा मौजूद था। मुंह पर पाउडर डालकर किया था बेहोश बदमाशों के चंगुल से भागे एक नाबालिग ने बताया कि स्कॉर्पियो में बैठाने के बाद उनके मुंह पर पाउडर डाला गया। इसी दौरान उन्हें खाने के लिए बिस्कुट भी दिया गया, लेकिन उन्होंने उसे नहीं खाया। वहीं, पाउडर डालने के बाद वे बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने खुद को रसलपुर थाना क्षेत्र के एक कमरे में बंद पाया। बच्चों ने बताया कि होश आने के बाद देखा तो वहां कोई अपराधी नहीं था। इसलिए चारों बच्चे किसी तरह बंद दरवाजे को खोला और वहां से भागकर घर पहुंचे। चौथा बच्चा कहां का रहने वाला है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, रसूलपुर में जहां बच्चों को रखा गया था, वहां की एक महिला अर्चना देवी ने बताया कि पहले भी इस कमरे से सबौर और साहिबगंज के दो बच्चे बरामद किए गए थे। बच्चों के पिता बोले- शिक्षकों ने स्कूल नहीं आने की सूचना दी थी तीनों बच्चों के पिता राजेश कुमार ने बताया कि मेरे तीन बच्चे स्कूल पढ़ने गए थे, लेकिन तय समय पर स्कूल नहीं पहुंचे। इसके बाद स्कूल के टीचर की ओर से बताया गया कि आपके बच्चे स्कूल नहीं आए हैं। जानकारी के बाद राजेश ने अपनी पत्नी के साथ अपने बच्चों की तलाश शुरू की। इसी दौरान तीनों बच्चे घर की ओर से आते दिखे। तीनों बच्चों के चेहरे पर किसी तरह का पाउडर लगा हुआ था। बाद में बच्चों ने आपबीती सुनाई। रसलपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बच्चे कल स्कूल के लिए निकले थे और दोपहर लगभग 2 बजे घर वापस पहुंचे। आज परिजन थाना पहुंचे थे। मामले की जानकारी घर सवालो को दी गई है। संबंधित घर की तलाशी ली जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *