खालसा एड इंडिया के प्रमुख दविंदरजीत सिंह ने अपने 4 साथियों के साथ इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे का कारण संस्था में खराब प्रबंधन, पारदर्शिता की कमी और UK मुख्यालय की दखलअंदाजी बताया। मंगलवार को उन्होंने अमृतसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि वे पिछले पांच वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ सेवा कर रहे थे। लेकिन अब खालसा एड के भीतर बिगड़ते हालातों के कारण वे आगे काम जारी नहीं रख सकते। उन्होंने बताया कि 2023 में पुरानी टीम के इस्तीफे के बाद ऑपरेशन लीड का कार्यभार संभाला था। सीईओ ने भारतीय टीम के अधिकार छीने। भुगतान रोके गए। अब पढ़िए दविंदरजीत सिंह की 6 अहम बातें…
खालसा एड इंडिया के प्रमुख का इस्तीफा:बोले- UK ऑफिस की दखलअंदाजी से जरूरतमंदों तक सहायता नहीं पहुंची, अधिकार छीने


