केरल हाईकोर्ट का प्रियंका गांधी को नोटिस:वायनाड जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा; भाजपा का आरोप- उन्होंने अपनी संपत्ति छिपाई

केरल हाईकोर्ट का प्रियंका गांधी को नोटिस:वायनाड जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा; भाजपा का आरोप- उन्होंने अपनी संपत्ति छिपाई

केरल हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस जारी किया है। इसमें वायनाड लोकसभा उपचुनाव में उनकी जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा गया है। यह याचिका भाजपा नेता नव्या हरिदास ने दायर की है, जो वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ी थी। नव्या का आरोप है कि प्रियंका गांधी ने चुनाव के नॉमिनेशन फॉर्म में अपनी और अपने परिवार की संपत्तियों की जानकारी सही नहीं दी। उन्होंने झूठी जानकारी देकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया। नव्या ने दावा किया कि प्रियंका ने जानबूझकर संपत्ति छिपाई, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हो। यह भ्रष्ट आचरण (करप्ट प्रैक्टिस) की कैटेगरी में आता है। याचिका पर अगली सुनवाई अगस्त में होगी। प्रियंका ने बताया- उनके पास 12 करोड़, पति वाड्रा के पास 65 करोड़ की संपत्ति चुनावी हलफनामे में प्रियंका गांधी ने 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी। उनके पास 4.24 करोड़ रुपए की चल और 7.74 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां हैं। प्रियंका ने पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति का भी ब्योरा दिया था। वाड्रा के पास कुल 65.54 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें से चल संपत्तियां 37.9 करोड़ रुपए और अचल संपत्तियां 27.64 करोड़ रुपए की हैं। वायनाड उपचुनाव- राहुल ने सीट छोड़ी, प्रियंका 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीतीं लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड दोनों जगह से लोकसभा चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वहां से कैंडिडेट बनाया। यह प्रियंका गांधी का पहला चुनाव था। उन्होंने CPI के सत्यन मोकेरी को 4 लाख 10 हजार वोटों से हराया। भाजपा की नव्या हरिदास (1 लाख 9 हजार वोट) तीसरे नंबर पर रहीं। —————————– प्रियंका गांधी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नई सांसद प्रियंका गांधी के किस्से: 19 की उम्र में मद्रास से पिता के टुकड़े समेटकर लाईं, संसद पहुंचने में क्यों लगे 35 साल 28 नवंबर को 52 साल की उम्र में प्रियंका गांधी ने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। इसी के साथ वर्तमान संसद की कार्यवाही में गांधी-नेहरू परिवार की तीन सदस्य शामिल होंगे। 4 लाख 10 हजार वोटों के अंतर से केरल की वायनाड सीट जीतकर प्रियंका संसद पहुंची हैं। जीत के अंतर में उन्होंने अपने भाई राहुल को भी पीछे छोड़ दिया। 2024 में राहुल गांधी ने इस सीट पर करीब 3.65 लाख वोट के अंतर से जीत दर्ज की थी। पूरी खबर पढ़ें…

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *