साल में एक दिन खुलता है कार्तिकेय मंदिर:कार्तिक पूर्णिमा पर आज से होंगे दर्शन, भगवान का किया जाएगा श्रृंगार

साल में एक दिन खुलता है कार्तिकेय मंदिर:कार्तिक पूर्णिमा पर आज से होंगे दर्शन, भगवान का किया जाएगा श्रृंगार

ग्वालियर के जीवाजीगंज स्थित भगवान कार्तिकेय स्वामी मंदिर के पट कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज खोले जाएंगे। यह मंदिर प्रदेश का इकलौता कार्तिकेय मंदिर है, जहां कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान कार्तिकेय के दर्शन का विशेष महत्व है। मंदिर के पट आज (5 नवंबर) रात्रि 12 बजे खोले जाएंगे, जिसके बाद भगवान का श्रृंगार किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन 5 नवंबर को सुबह 4 बजे से शुरू होंगे और पूरे दिन जारी रहेंगे। 7 नवंबर को सुबह 4 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। यह मंदिर लगभग 416 वर्ष पुराना है। यहां गंगा, जमुना, सरस्वती, पवनपुत्र हनुमान, वेणीमाधव और लक्ष्मीनारायण की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, जिनमें सुबह से रात तक भोग वितरण, पूजा और दीपमालिका शामिल हैं। हर साल प्रदेश और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *