बालीवुड सिंगर शान के गीतो से झूमे कानपुराइट्स:ओम शान्ति ओम गीत पर झूमे लोग, 80 मिनट में गाए 14 गाने

बालीवुड सिंगर शान के गीतो से झूमे कानपुराइट्स:ओम शान्ति ओम गीत पर झूमे लोग, 80 मिनट में गाए 14 गाने

कानपुर में शुक्रवार रात बालीवुड सिंगर शान पहुंचे। शान ने गीतों से लोगो को झुमाया और खुद भी लगभग डेढ़ घंटे तक स्टेज पर नाचते गाते रहे। गार्डेनिया पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘जेनेसिस 2K26’ तीन दिनों तक सीएसए ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया । रंग बिरंगा स्टेज आसमान से जमीन तक रंगीन रोशनी बिखेर रहा था। उसपर बालीवुड के मशहूर सिंगर शान अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सिंगर शान ने स्टेज पर मैं हूं डान सांग के साथ इंट्री की। इसके बाद उन्होंने हम जो चलने लगे हैं चलने लगे हैं ये रास्ते की धुन से शुरूवात की। बच्चों के लिये शान ने बम-बम भोले मस्ती मे डोले गीत गा कर झुमा दिया। बहती हवा सा गीत ने तो लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद चांद सिफारिश जो करता हमारी गीत गाया। लेकिन जब स्टेज पर शान ने ओम शान्ति ओम गीत गाया तो सारे दर्शक और बच्चों के साथ झूमने लगे।
समारोह की शुरुआत विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमन द्विवेदी, फाउंडर अनिल द्विवेदी, डायरेक्टर नीलम द्विवेदी और चीफ डायरेक्टर सौरभ द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। दीप जलते ही पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह से भर गया।
तीनों दिनों तक विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, नाटक, संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का सुंदर प्रदर्शन किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *