आजमगढ़ में साकार हो रहा है कैफ़ी आज़मी का सपना:शिकागो फिल्म फेस्टिवल में पहुंची मेजवा की बेटी, फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी बोली मेरे लिए खुशी की बात

आजमगढ़ में साकार हो रहा है कैफ़ी आज़मी का सपना:शिकागो फिल्म फेस्टिवल में पहुंची मेजवा की बेटी, फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी बोली मेरे लिए खुशी की बात

आजमगढ़ जिले के फूलपुर के मेजवा की रहने वाली लड़की अदिति सुबेती कैफ़ी आज़मी के सपने को साकार कर रही है। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के भाई बाबा आजमी की फिल्म सफिया सफदर जोकि शिकागो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई। इस फिल्म में अदिति सुबेती के अभिनय को सराहा गया। निश्चित रूप से आजमगढ़ के लिए गौरव की बात है। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी बोली पूरा हो रहा है कैफ़ी आज़मी का सपना दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि जिस तरह से हमारे मेजवा की बेटी आदित्य ने मेरे भाई बाबा आजमी की फिल्म में लीड रोल किया और फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने शिकागो पहुंची। निश्चित रूप से इससे काफी आदमी साहब ने जो सपना देखा था। वह आज पूरा हो रहा है। इसके कारण मेजवा की जो लड़कियां आसपास की रहने वाली है। उनके दिलों में भी कितनी आशा और उम्मीद जगाती है कि हम लोग भी यहां से निकल कर कुछ कर सकते हैं। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी का कहना है कि मेरे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात हो ही नहीं सकती आप लोग भी अपनी शुभकामनाएं इन बच्चों को दीजिए। शबाना आजमी आजमगढ़ के मेजवा में मेजवा वेलफेयर नाम से समिति भी चलाती हैं। जहां बड़ी संख्या में लड़कियों और महिलाओं को चिकनकारी सिखाई जाती है। इसके साथ ही फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए कपड़े भी तैयार किए जाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *