सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी उल्लंघन का एक मामला सामने आया है। राजकीय मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या 270 पर जदयू उम्मीदवार पंकज कुमार के पोलिंग एजेंट गौतम कुमार के खिलाफ मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चुनावी पंपलेट छिपा रहा था पोलिंग एजेंट यह कार्रवाई उड़नदस्ता दल के अंचलाधिकारी आदर्श गौतम ने की। आरोप है कि पोलिंग एजेंट गौतम कुमार ने मतदाता सूची के नीचे उम्मीदवार के चुनावी पंपलेट छिपा रखे थे। वह इन पंपलेटों का उपयोग कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे थे। एजेंट के खिलाफ हुई कार्रवाई मौके से अवैध पंपलेट जब्त कर पुलिस को सौंप दिए गए। इसके बाद, संबंधित एजेंट के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। यह कार्रवाई चुनाव आयोग के सख्त निर्देशों के तहत की गई है। सीडीपीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही JDU पोलिंग एजेंट पर की कार्रवाई की गई है। अचार संहिता के उल्लंघन का मामल दर्ज किया गया है। सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी उल्लंघन का एक मामला सामने आया है। राजकीय मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या 270 पर जदयू उम्मीदवार पंकज कुमार के पोलिंग एजेंट गौतम कुमार के खिलाफ मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चुनावी पंपलेट छिपा रहा था पोलिंग एजेंट यह कार्रवाई उड़नदस्ता दल के अंचलाधिकारी आदर्श गौतम ने की। आरोप है कि पोलिंग एजेंट गौतम कुमार ने मतदाता सूची के नीचे उम्मीदवार के चुनावी पंपलेट छिपा रखे थे। वह इन पंपलेटों का उपयोग कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे थे। एजेंट के खिलाफ हुई कार्रवाई मौके से अवैध पंपलेट जब्त कर पुलिस को सौंप दिए गए। इसके बाद, संबंधित एजेंट के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। यह कार्रवाई चुनाव आयोग के सख्त निर्देशों के तहत की गई है। सीडीपीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही JDU पोलिंग एजेंट पर की कार्रवाई की गई है। अचार संहिता के उल्लंघन का मामल दर्ज किया गया है।


