जयनगर नगर पंचायत की स्थायी समिति बैठक:3.43 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

मधुबनी जिले के जयनगर नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मुख्य पार्षद कैलाश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सशक्त स्थायी समिति और साधारण बोर्ड ने कई अहम निर्णय लिए। स्थायी समिति ने 30 एजेंडा पर प्रशासनिक स्वीकृति दी। साधारण बोर्ड ने 19 एजेंडा पर विचार किया। बैठक में विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। वार्ड नंबर 3 में 15 लाख की लागत से पीसीसी सड़क और नाला का निर्माण होगा। वार्ड 1 से 14 तक नल-जल योजना के तहत 15 लाख की मरम्मत की जाएगी। वार्ड 14 में 46 लाख, वार्ड 12 में 36 लाख और वार्ड 1 में 35 लाख के काम होंगे। वार्ड 3 में 84 लाख की योजनाएं स्वीकृत की गईं। वार्ड 10 में साढ़े सात लाख का समर-सेबल पंप लगेगा। वार्ड 1 में 13 लाख से पीसीसी और नाला बनेगा। वार्ड 4 में तीन स्थानों पर 45 लाख से निर्माण कार्य होगा। नगर पंचायत ने सात लाख से ट्रैक्टर, जेसीबी और हाईवा की मरम्मत करवाएगी। डोर टू डोर कचरा संग्रह के लिए 17 लाख मंजूर किए गए। वार्ड 2 में 28 लाख से पीसीसी और नाला निर्माण होगा। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी, उप मुख्य पार्षद माला देवी तिवारी सहित अन्य वार्ड पार्षद और अधिकारी मौजूद थे। मधुबनी जिले के जयनगर नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मुख्य पार्षद कैलाश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सशक्त स्थायी समिति और साधारण बोर्ड ने कई अहम निर्णय लिए। स्थायी समिति ने 30 एजेंडा पर प्रशासनिक स्वीकृति दी। साधारण बोर्ड ने 19 एजेंडा पर विचार किया। बैठक में विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। वार्ड नंबर 3 में 15 लाख की लागत से पीसीसी सड़क और नाला का निर्माण होगा। वार्ड 1 से 14 तक नल-जल योजना के तहत 15 लाख की मरम्मत की जाएगी। वार्ड 14 में 46 लाख, वार्ड 12 में 36 लाख और वार्ड 1 में 35 लाख के काम होंगे। वार्ड 3 में 84 लाख की योजनाएं स्वीकृत की गईं। वार्ड 10 में साढ़े सात लाख का समर-सेबल पंप लगेगा। वार्ड 1 में 13 लाख से पीसीसी और नाला बनेगा। वार्ड 4 में तीन स्थानों पर 45 लाख से निर्माण कार्य होगा। नगर पंचायत ने सात लाख से ट्रैक्टर, जेसीबी और हाईवा की मरम्मत करवाएगी। डोर टू डोर कचरा संग्रह के लिए 17 लाख मंजूर किए गए। वार्ड 2 में 28 लाख से पीसीसी और नाला निर्माण होगा। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी, उप मुख्य पार्षद माला देवी तिवारी सहित अन्य वार्ड पार्षद और अधिकारी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *