दरभंगा के सुंदरपुर निवासी इरशाद आलम को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परामर्श के बाद हुई है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता डॉ. सैयद मोहिब अल हसन ने एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। पत्र में बताया गया है कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी के निर्देश पर इरशाद आलम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इरशाद आलम पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनसे दल के संघर्षपूर्ण और रचनात्मक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपेक्षा की गई है। दरभंगा के सुंदरपुर निवासी इरशाद आलम को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परामर्श के बाद हुई है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता डॉ. सैयद मोहिब अल हसन ने एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। पत्र में बताया गया है कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी के निर्देश पर इरशाद आलम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इरशाद आलम पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनसे दल के संघर्षपूर्ण और रचनात्मक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपेक्षा की गई है।


