IPL 2025- दिल्ली ने अक्षर पटेल को कप्तान बनाया:फ्रेंचाइजी के साथ 2019 से जुड़े हैं; कप्तान की दौड़ में राहुल भी थे

अक्षर पटेल IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान होंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। अक्षर के साथ ही कप्तान के दौड़ में केएल राहुल का भी नाम शामिल था। दोनों के नामों पर विचार किया गया और आखिर में अक्षर पटेल को टीम की जिम्मेदारी दी गई है। IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है। अक्षर पटेल 2019 से हैं टीम का हिस्सा
अक्षर पटेल 2019 से दिल्ली कैपिटल्स के हिस्सा हैं। वह दिल्ली के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले 6 सीजन में टीम के लिए 82 मैच खेले हैं। वहीं 30 के औसत से 235 रन बनाने के साथ ही 7.65 की इकोनॉमी से 11 विकेट भी लिए हैं। वहीं ऋषभपंत के एक मैच में स्लो ओवर के लिए बैन होने की वजह से अक्षर कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था दिल्ली ने 16.50 करोड़ में अक्षर को रिटेन किया था
अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL मेगा ऑक्शन से पहले 16.50 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। उन्होंने IPL के 150 मैचों में बतौर बल्लेबाज उन्होंने 130.88 की स्ट्राइक रेट और 21.47 की एवरेज से 1653 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाज के तौर पर 7.28 की इकनॉमी और 25.2 की स्ट्राइक रेट से 123 विकेट लिए हैं। इस टूर्नामेंट में अक्षर पटेल का बेस्ट बॉलिंग फिगर 21 रन देकर 4 विकेट है। केएल राहुल को 14 करोड़ में दिल्ली ने IPL ऑक्शन में खरीदा था
केएल राहुल को IPL 2024 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 14 करोड़ में खरीदा था। राहुल IPL में कई टीमों की कप्तानी संभाल चुके हैं ऐसे में माना जा रहा था कि फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है। राहुल IPL में 4683 रन बना चुके हैं। _________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
मुंबई-दिल्ली के बीच होगा WPL का फाइनल:MI ने एलिमिनेटर में गुजरात को 47 रन से हराया; मैथ्यूज और नैट सिवर की फिफ्टी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन का फाइनल मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। मुकाबला 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोनर्न स्टेडियम में होगा। मुंबई ने गुरुवार को एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 47 रन से हराया। पूरी खबर अक्षर पटेल IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान होंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। अक्षर के साथ ही कप्तान के दौड़ में केएल राहुल का भी नाम शामिल था। दोनों के नामों पर विचार किया गया और आखिर में अक्षर पटेल को टीम की जिम्मेदारी दी गई है। IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है। अक्षर पटेल 2019 से हैं टीम का हिस्सा
अक्षर पटेल 2019 से दिल्ली कैपिटल्स के हिस्सा हैं। वह दिल्ली के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले 6 सीजन में टीम के लिए 82 मैच खेले हैं। वहीं 30 के औसत से 235 रन बनाने के साथ ही 7.65 की इकोनॉमी से 11 विकेट भी लिए हैं। वहीं ऋषभपंत के एक मैच में स्लो ओवर के लिए बैन होने की वजह से अक्षर कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था दिल्ली ने 16.50 करोड़ में अक्षर को रिटेन किया था
अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL मेगा ऑक्शन से पहले 16.50 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। उन्होंने IPL के 150 मैचों में बतौर बल्लेबाज उन्होंने 130.88 की स्ट्राइक रेट और 21.47 की एवरेज से 1653 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाज के तौर पर 7.28 की इकनॉमी और 25.2 की स्ट्राइक रेट से 123 विकेट लिए हैं। इस टूर्नामेंट में अक्षर पटेल का बेस्ट बॉलिंग फिगर 21 रन देकर 4 विकेट है। केएल राहुल को 14 करोड़ में दिल्ली ने IPL ऑक्शन में खरीदा था
केएल राहुल को IPL 2024 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 14 करोड़ में खरीदा था। राहुल IPL में कई टीमों की कप्तानी संभाल चुके हैं ऐसे में माना जा रहा था कि फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है। राहुल IPL में 4683 रन बना चुके हैं। _________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
मुंबई-दिल्ली के बीच होगा WPL का फाइनल:MI ने एलिमिनेटर में गुजरात को 47 रन से हराया; मैथ्यूज और नैट सिवर की फिफ्टी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन का फाइनल मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। मुकाबला 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोनर्न स्टेडियम में होगा। मुंबई ने गुरुवार को एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 47 रन से हराया। पूरी खबर

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *