कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में करमनाशा नदी पुल के पास सोमवार सुबह एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए दुर्गावती स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बबूरहन गांव निवासी श्री रंग राम के बेटे मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता श्री रंग राम ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकेश को पहले भी जान से मारने की धमकी मिली थी। पिता के अनुसार, सोमवार सुबह मुकेश के मोबाइल से उसकी पत्नी को सूचना दी गई थी कि उसे मारपीट कर घायल किया गया है। जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक पुलिस वहां पहुंच चुकी थी। अस्पताल कर्मी ने लिए 2000 रुपए श्री रंग राम ने पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के दौरान एक अस्पताल कर्मी ने उनसे 2000 रुपए की मांग की और ले लिए। पिता ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ वे बेटे की मौत से दुखी हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकारी अस्पताल में उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं। डिवाइडर से टकराई पिकअप दूसरी ओर, मोहनिया डीएसपी ने इस मामले को सड़क हादसा बताया है। डीएसपी के अनुसार, मुकेश अपने पिकअप वाहन पर मवेशी लेकर सैयदराजा से बिहार की ओर आ रहा था। इसी दौरान वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। यह हादसा उत्तर प्रदेश के सैयदराजा थाना क्षेत्र में हुआ था, जहां प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना को लेकर परिवार और पुलिस के बयानों में भिन्नता के कारण मामला संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है। कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में करमनाशा नदी पुल के पास सोमवार सुबह एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए दुर्गावती स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बबूरहन गांव निवासी श्री रंग राम के बेटे मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता श्री रंग राम ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकेश को पहले भी जान से मारने की धमकी मिली थी। पिता के अनुसार, सोमवार सुबह मुकेश के मोबाइल से उसकी पत्नी को सूचना दी गई थी कि उसे मारपीट कर घायल किया गया है। जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक पुलिस वहां पहुंच चुकी थी। अस्पताल कर्मी ने लिए 2000 रुपए श्री रंग राम ने पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के दौरान एक अस्पताल कर्मी ने उनसे 2000 रुपए की मांग की और ले लिए। पिता ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ वे बेटे की मौत से दुखी हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकारी अस्पताल में उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं। डिवाइडर से टकराई पिकअप दूसरी ओर, मोहनिया डीएसपी ने इस मामले को सड़क हादसा बताया है। डीएसपी के अनुसार, मुकेश अपने पिकअप वाहन पर मवेशी लेकर सैयदराजा से बिहार की ओर आ रहा था। इसी दौरान वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। यह हादसा उत्तर प्रदेश के सैयदराजा थाना क्षेत्र में हुआ था, जहां प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना को लेकर परिवार और पुलिस के बयानों में भिन्नता के कारण मामला संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।


