मंडला में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान में गिरावट:मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले 24 घंटे में 2-3 डिग्री और गिरेगा पारा

मंडला में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान में गिरावट:मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले 24 घंटे में 2-3 डिग्री और गिरेगा पारा

मंडला जिले में बादलों के छंटने के बाद ठंड का दौर फिर से शुरू हो गया है। बुधवार सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से बादलों के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम साफ होने से ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार को मंडला का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। हल्की हवा के कारण ठंड का असर तेज तापमान में गिरावट और हल्की हवा के कारण दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है, जो शाम होते-होते और अधिक बढ़ जाती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य प्रदेश के ऊपर मौसम साफ बना हुआ है। आगामी 24 घंटों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव अपेक्षित नहीं है, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिले में पिछले हफ्ते का जानिए न्यूनतम और अधिकतम तापमान- 02 दिसंबर: न्यूनतम 11.6°C, अधिकतम 28.5°C 01 दिसंबर: न्यूनतम 12.6°C, अधिकतम 29.0°C 30 नवंबर: न्यूनतम 10.7°C, अधिकतम 29.2°C 29 नवंबर: न्यूनतम 09.4°C, अधिकतम 28.0°C 28 नवंबर: न्यूनतम 09.3°C, अधिकतम 28.0°C 27 नवंबर: न्यूनतम 13.6°C, अधिकतम 29.0°C 26 नवंबर: न्यूनतम 14.3°C, अधिकतम 28.6°C

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *