संभल में नई पुलिस चौकी रिठाली का उद्घाटन:SP-DM की मौजूदगी में लोकार्पण, नखासा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

संभल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नखासा थाना क्षेत्र में नवीन पुलिस चौकी रिठाली का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से चौकी का लोकार्पण किया। उद्घाटन से पहले विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना हुई। मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्थानीय बच्ची इनाया ने फीता काटकर चौकी का औपचारिक शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में अपर एसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह, सीओ संभल आलोक कुमार, सीओ असमोली कुलदीप कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि नई चौकी संभल कस्बे के मुख्य प्रवेश द्वार पर बनाई गई है, जो जिले में आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण चेकपॉइंट का काम करेगी। वर्ष 2024 में हुई हिंसक घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस चौकी की स्थापना को आवश्यक माना गया। वहीं पुलिस चौकी में आधुनिक सुविधाएं, बैरक और अधिकारियों के रहने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि पुलिस व प्रशासन मिलकर जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। एसपी ने बताया कि रिठाली चौकी न केवल प्रवेश बिंदु की निगरानी करेगी। बल्कि आसपास के गांवों में गश्त और सुरक्षा जांच भी सुनिश्चित करेगी। यह चौकी जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *