प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली:नालंदा में अपराधियों ने मारी थी गोली, सीसीटीवी से नहीं मिला सुराग; 3 नामजद पर FIR

प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली:नालंदा में अपराधियों ने मारी थी गोली, सीसीटीवी से नहीं मिला सुराग; 3 नामजद पर FIR

नालंदा में गुरुवार शाम को अपराधियों ने गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। इस मामले में 2 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक की पत्नी के आवेदन पर 3 नामजद और अज्ञात पर FIR दर्ज की गई है। मृतक की पहचान पनहेस्सा गांव निवासी मोहम्मद शफी अहमद के बेटे रजी अहमद उर्फ नन्हू(40) के तौर पर हुई है। नन्हू बिहार शरीफ-राजगीर सड़क किनारे टहल रहे थे। तभी मस्जिद के सामने दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। अपराधियों ने 4 गोली मारी थी। वारदात के बाद एक बाइक सवार राजगीर की ओर जबकि दूसरा बिहार शरीफ की ओर भाग निकला। जानकारी के मुताबिक गांव में कुछ दिन पूर्व दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके विवाद को रजी अहमद सुलझा रहा था। उसी विवाद में गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। मृतक जमीन का कारोबार करता था। गोली हाथ, पंजड़ा और कमर के नीचे लगी थी। प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल घटना के तुरंत बाद डीएसपी सुनील कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। हैरानी की बात यह रही कि एक भी जगह पर कैमरा काम नहीं कर रहा था। प्रशासनिक निर्देशों का केवल कागजों पर पालन हो रहा है। नालंदा जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के मुख्य मार्ग पर बड़े होटल और पेट्रोल पंप स्थित है। घटनास्थल के नजदीक कई रेस्टोरेंट और होटल है। यहां अगर सीसीटीवी कैमरे सुचारू होते तो अपराधियों की पहचान आसानी से हो सकती थी। मौके अब तक 5 खोखे बरामद किए गए हैं। ये सभी स्थानीय लोगों द्वारा मिले हैं। पुलिस की नजर इन महत्वपूर्ण सबूतों से चूक गई। पूर्व निर्देशों की अनदेखी एशियन हॉकी खेलों के दौरान जिला और अनुमंडल प्रशासन की ओर से सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने के सख्त निर्देश दिए गए थे। यह निर्देश केवल कागजों तक सीमित रह गया। इन निर्देशों की अनदेखी की गई। इसकी नियमित निगरानी न करने का परिणाम आज सामने है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी फिलहाल इस मामले में पुलिस किसी भी तरह की जानकारी देने से बच रही है। थानाध्यक्ष निशि कुमार ने केवल इतना बताया कि मृतक की पत्नी ने तीन नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार सुबह डेड बॉडी पनहेसा गांव लाया गया। सुबह से शाम तक देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। देर शाम नमाज के बाद मृतक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे इलाके में शोक की लहर है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। नालंदा में गुरुवार शाम को अपराधियों ने गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। इस मामले में 2 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक की पत्नी के आवेदन पर 3 नामजद और अज्ञात पर FIR दर्ज की गई है। मृतक की पहचान पनहेस्सा गांव निवासी मोहम्मद शफी अहमद के बेटे रजी अहमद उर्फ नन्हू(40) के तौर पर हुई है। नन्हू बिहार शरीफ-राजगीर सड़क किनारे टहल रहे थे। तभी मस्जिद के सामने दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। अपराधियों ने 4 गोली मारी थी। वारदात के बाद एक बाइक सवार राजगीर की ओर जबकि दूसरा बिहार शरीफ की ओर भाग निकला। जानकारी के मुताबिक गांव में कुछ दिन पूर्व दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके विवाद को रजी अहमद सुलझा रहा था। उसी विवाद में गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। मृतक जमीन का कारोबार करता था। गोली हाथ, पंजड़ा और कमर के नीचे लगी थी। प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल घटना के तुरंत बाद डीएसपी सुनील कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। हैरानी की बात यह रही कि एक भी जगह पर कैमरा काम नहीं कर रहा था। प्रशासनिक निर्देशों का केवल कागजों पर पालन हो रहा है। नालंदा जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के मुख्य मार्ग पर बड़े होटल और पेट्रोल पंप स्थित है। घटनास्थल के नजदीक कई रेस्टोरेंट और होटल है। यहां अगर सीसीटीवी कैमरे सुचारू होते तो अपराधियों की पहचान आसानी से हो सकती थी। मौके अब तक 5 खोखे बरामद किए गए हैं। ये सभी स्थानीय लोगों द्वारा मिले हैं। पुलिस की नजर इन महत्वपूर्ण सबूतों से चूक गई। पूर्व निर्देशों की अनदेखी एशियन हॉकी खेलों के दौरान जिला और अनुमंडल प्रशासन की ओर से सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने के सख्त निर्देश दिए गए थे। यह निर्देश केवल कागजों तक सीमित रह गया। इन निर्देशों की अनदेखी की गई। इसकी नियमित निगरानी न करने का परिणाम आज सामने है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी फिलहाल इस मामले में पुलिस किसी भी तरह की जानकारी देने से बच रही है। थानाध्यक्ष निशि कुमार ने केवल इतना बताया कि मृतक की पत्नी ने तीन नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार सुबह डेड बॉडी पनहेसा गांव लाया गया। सुबह से शाम तक देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। देर शाम नमाज के बाद मृतक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे इलाके में शोक की लहर है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *