किशनगंज रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र मुख्यालय के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे पुलिस बल (RPF) स्टेशन पर आने-जाने वाले सभी यात्रियों की जांच कर रही है। यात्रियों के टिकट, दस्तावेज, सामान और बैग की गहन जांच की जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है। साथ ही गश्त भी तेज कर दी गई है। शनिवार के दोपहर को यह जांच किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों की हो रही जांच आर पी एफ के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के तहत रेल यात्रा पर विशेष नजर रखी जा रही है। स्टेशन परिसर में होने वाली सभी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने जिले के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। बॉर्डर एरिया में होने के कारण सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। प्रशासन ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है। किशनगंज रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र मुख्यालय के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे पुलिस बल (RPF) स्टेशन पर आने-जाने वाले सभी यात्रियों की जांच कर रही है। यात्रियों के टिकट, दस्तावेज, सामान और बैग की गहन जांच की जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है। साथ ही गश्त भी तेज कर दी गई है। शनिवार के दोपहर को यह जांच किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों की हो रही जांच आर पी एफ के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के तहत रेल यात्रा पर विशेष नजर रखी जा रही है। स्टेशन परिसर में होने वाली सभी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने जिले के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। बॉर्डर एरिया में होने के कारण सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। प्रशासन ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है।
No tags for this post.