पलामू जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पाटन थाना क्षेत्र के करर कला गांव में 30 वर्षीय लक्ष्मी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने तीन छोटे बच्चों के साथ दो दिन पहले ही ससुराल बघबर से मायके आई थी। घटना के समय लक्ष्मी देवी अपने पति नारद सिंह से फोन पर बात कर रही थी। नारद बाहर काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक, मायके आने के बाद से लक्ष्मी मानसिक रूप से परेशान थी। उनका व्यवहार सामान्य नहीं था। फोन पर बात करते हुए विवाद जानकारी के मुताबिक फोन पर पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद लक्ष्मी ने एक कमरे में फांसी लगा ली। उस वक्त उनका 2 वर्षीय बेटा कमरे में मौजूद था। सूचना मिलते ही किशुनपुर ओपी प्रभारी निलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया। मायके वालों ने दी लिखित सूचना मायके पक्ष ने लिखित सूचना दी है। इसमें किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लक्ष्मी देवी के तीन बच्चे हैं। 9 साल की बेटी, 7 और 2 साल का बेटा।
No tags for this post.