बलिया के सिकंदरापुर में एक तेज रफ्तार बुलेट सवार ने सुबह टहल रहे एक व्यक्ति को रौंद दिया। जिससे गुलाब राम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मऊ के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना बलिया के सिकंदरापुर में हुई। भीमपुरा निवासी गुलाब राम सुबह के समय टहल रहे थे। तभी एक अनियंत्रित बुलेट ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुलाब राम सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल गुलाब राम को तत्काल मऊ के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे।


