सीतामढ़ी में मां-बेटों ने पिता का गला रेता:अवैध संबंध-आर्थिक लेन-देन को लेकर तनाव, शव बोरे में बांधकर NH-22 किनारे फेंका; हथियार बरामद

सीतामढ़ी में मां-बेटों ने पिता का गला रेता:अवैध संबंध-आर्थिक लेन-देन को लेकर तनाव, शव बोरे में बांधकर NH-22 किनारे फेंका; हथियार बरामद

सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते मां और उसके दो बेटों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में बांधकर एनएच-22 पर धुर्वाशा कॉलेज के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। बोरे में लिपटा सिर कटा मिला था शव, पुलिस जांच में जुटी पुलिस को एनएच-22 पर सड़क किनारे एक बोरे में लिपटा सिर कटा शव मिला था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जांच के बाद शव की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी फेकन पासवान के रूप में हुई। इस संबंध में बथनाहा थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। CCTV फुटेज खंगाले, SIT का किया गठन घटना की गंभीरता को देखते हुए सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने सदर-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशीष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया। SIT ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय आसूचना के आधार पर जांच शुरू की। दूसरी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की दूसरी पत्नी अनीता देवी (लगभग 39 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अनीता देवी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पारिवारिक विवाद, अवैध संबंध और आर्थिक लेन-देन को लेकर हुए तनाव के कारण उसने अपने दोनों बेटों अरुण कुमार और रीशु कुमार के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। पत्नी बोली-खाना खिलाकर सुला दिया फिर काटा गला अनीता देवी के बयान के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 की रात फेकन पासवान को खाना खिलाकर सुला दिया गया था। इसके बाद तेज धारदार हथियार ‘दबिया’ से उनका गला रेतकर हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बांधकर एनएच-22 किनारे फेंक दिया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी पुलिस ने अनीता देवी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दबिया और कपड़े बरामद कर लिए हैं। मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते मां और उसके दो बेटों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में बांधकर एनएच-22 पर धुर्वाशा कॉलेज के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। बोरे में लिपटा सिर कटा मिला था शव, पुलिस जांच में जुटी पुलिस को एनएच-22 पर सड़क किनारे एक बोरे में लिपटा सिर कटा शव मिला था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जांच के बाद शव की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी फेकन पासवान के रूप में हुई। इस संबंध में बथनाहा थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। CCTV फुटेज खंगाले, SIT का किया गठन घटना की गंभीरता को देखते हुए सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने सदर-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशीष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया। SIT ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय आसूचना के आधार पर जांच शुरू की। दूसरी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की दूसरी पत्नी अनीता देवी (लगभग 39 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अनीता देवी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पारिवारिक विवाद, अवैध संबंध और आर्थिक लेन-देन को लेकर हुए तनाव के कारण उसने अपने दोनों बेटों अरुण कुमार और रीशु कुमार के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। पत्नी बोली-खाना खिलाकर सुला दिया फिर काटा गला अनीता देवी के बयान के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 की रात फेकन पासवान को खाना खिलाकर सुला दिया गया था। इसके बाद तेज धारदार हथियार ‘दबिया’ से उनका गला रेतकर हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बांधकर एनएच-22 किनारे फेंक दिया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी पुलिस ने अनीता देवी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दबिया और कपड़े बरामद कर लिए हैं। मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *