संभल में मोबाइल टेंपर्ड लगाने पर मारपीट:दुकान में घुसकर ग्राहक ने की मारपीट, CCTV में घटना कैद हुई

संभल में मोबाइल टेंपर्ड लगाने पर मारपीट:दुकान में घुसकर ग्राहक ने की मारपीट, CCTV में घटना कैद हुई

संभल में मोबाइल पर टेंपर्ड लगाने को लेकर एक ग्राहक ने दुकानदार से मारपीट की। यह घटना दुकान में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोपी ग्राहक के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है। यह घटना संभल जनपद के गुन्नौर कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला टंकी में हुई। मोहल्ला टंकी निवासी निसार पुत्र शमशेर की घर के बाहर मोबाइल रिपेयरिंग और पार्ट्स की दुकान है। आरोप है कि गुन्नौर के मोहल्ला मासूम अली निवासी हमजा पुत्र शकील निसार की दुकान पर मोबाइल पर टेंपर्ड लगवाने आया था। टेंपर्ड लगाने के बाद हमजा ने कहा कि यह ठीक नहीं लगा है और इसे हटाकर दूसरा लगाया जाए। पहले 2 तस्वीरें देखिए… दुकानदार निसार ने बताया कि उसने दूसरा टेंपर्ड लगाने की बात कही, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि पहले वाले टेंपर्ड के पैसे देने होंगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दुकानदार मोबाइल पर काम कर रहा था, तभी हमजा अपनी चार पहिया गाड़ी से उतरकर आया और मारपीट शुरू कर दी। दुकान पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन ग्राहक ने मारपीट जारी रखी। दुकानदार के अनुसार, यह घटना 22 जनवरी की शाम 6 बजे हुई थी। रविवार को थाना पुलिस ने बताया कि मोबाइल दुकानदार की शिकायत मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में ग्राहक दुकानदार से मारपीट करता दिख रहा है, लेकिन घटना के विस्तृत कारणों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *