समस्तीपुर रेलवे मंडल में ऑपरेशन ‘समय पालन’ के तहत कार्रवाई:चेन पुलिंग करने पर 249 यात्रियों को पकड़ा, महिला बोगी में सफर करने वालों पर भी सख्ती

समस्तीपुर रेलवे मंडल में ऑपरेशन ‘समय पालन’ के तहत कार्रवाई:चेन पुलिंग करने पर 249 यात्रियों को पकड़ा, महिला बोगी में सफर करने वालों पर भी सख्ती

पूर्व मध्य रेल की ओर से बिना ठोस कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके ट्रेन को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है । ऑपरेशन ‘समय पालन’ के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। नवंबर माह में रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेल खंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 1003 लोगों को हिरासत में लिया गया। इन लोगों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई । सबसे ज्यादा 405 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गए। जबकि समस्तीपुर मंडल में 249, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 135, सोनपुर मंडल में 111 और धनबाद मंडल में 103 लोगों को हिरासत में लिया गया । ऑपरेशन ‘महिला सुरक्षा’ के तहत कार्रवाई इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन ‘महिला सुरक्षा’ के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया। नवंबर माह में रेलवे सुरक्षा बल की टीम महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 2267 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। इनमें सर्वाधिक 1084 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गए। जबकि पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 558, धनबाद मंडल में 355, समस्तीपुर मंडल में 148 और सोनपुर मंडल में 122 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। पूर्व मध्य रेल की ओर से बिना ठोस कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके ट्रेन को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है । ऑपरेशन ‘समय पालन’ के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। नवंबर माह में रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेल खंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 1003 लोगों को हिरासत में लिया गया। इन लोगों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई । सबसे ज्यादा 405 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गए। जबकि समस्तीपुर मंडल में 249, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 135, सोनपुर मंडल में 111 और धनबाद मंडल में 103 लोगों को हिरासत में लिया गया । ऑपरेशन ‘महिला सुरक्षा’ के तहत कार्रवाई इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन ‘महिला सुरक्षा’ के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया। नवंबर माह में रेलवे सुरक्षा बल की टीम महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 2267 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। इनमें सर्वाधिक 1084 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गए। जबकि पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 558, धनबाद मंडल में 355, समस्तीपुर मंडल में 148 और सोनपुर मंडल में 122 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *