रायपुर में झूठे केस में जेल भेजवाया बोलकर मारपीट:शराब के नशे में युवक ने किसान से की मारपीट, दांत से काटा हाथ

रायपुर में झूठे केस में जेल भेजवाया बोलकर मारपीट:शराब के नशे में युवक ने किसान से की मारपीट, दांत से काटा हाथ

रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम नगरगांव में एक किसान के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोपी ने उसे झूठे केस में जेल भिजवाया बोलकर मारपीट की है। इस मारपीट में किसान के हाथ से खून निकलने लगा। यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, गांव के ओमप्रकाश वर्मा, जो खेती किसानी का काम करते हैं, अपने साथी बसंत दुबे और मुकेश पांडेय के साथ महामाया चौक के पास शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बैठे थे। उसी दौरान गांव का ही कपिल निषाद शराब के नशे में वहां पहुंचा और ओमप्रकाश से गाली-गलौज करते हुए बोला कि “तुमने मुझे झूठे केस में जेल भिजवाया था, आज तुम्हें जान से मार दूंगा।” आरोपी ने ओमप्रकाश के साथ हाथ मुक्के से मारपीट की और दाहिने हाथ में दांत से काट लिया, जिससे उनके हाथ से खून निकलने लगा। मारपीट के दौरान ओमप्रकाश की पीठ में भी चोट आई है। मौके पर मौजूद बसंत दुबे और मुकेश पांडेय ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति संभाली। पीड़ित ओमप्रकाश वर्मा ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है और उचित कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *