पूर्णिया में नदी में उपलाता मिला युवक का शव:शव की नहीं हो सकी है शिनाख्त; कोई जता रहा हत्या की आशंका, किसी ने आत्महत्या बताया

पूर्णिया में नदी में उपलाता मिला युवक का शव:शव की नहीं हो सकी है शिनाख्त; कोई जता रहा हत्या की आशंका, किसी ने आत्महत्या बताया

पूर्णिया के मरंगा में सौरा नदी में उपलाता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। लाश 4 दिन पुरानी है। अज्ञात शव 55 साल के युवक का है। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ नदी किनारे उमड़ी पड़ी। शव मिलने की सूचना स्थानियों ने मरंगा पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पानी से बाहर निकालने में जुटी है। शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर लाश मिलने की जानकारी शेयर की गई है, मगर अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लाश मरंगा थाना क्षेत्र के लालगंज से लगे सौरा नदी में तैरता मिला है। कुछ लोग शख्स की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिए जाने की बात कह रहे हैं, तो कुछ लोग नदी में डूबने से मौत हो जाने की चर्चा कर रहे हैं। तेज बदबू के कारण स्थानीय लोगों की पड़ी नजर घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी से गुजरते हुए तेज बदबू आने पर उनकी नजर नदी में उतराए शव पर पड़ी। शव को देखकर लगता है कि किसी ने हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। वहीं कुछ लोग नदी में डूबने से मौत की बात कर रहे हैं। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जुट गई। वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कॉल कर मरंगा थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में तैरते शव को नदी से बाहर निकालने की कोशिश की, मगर पानी के तेज बहाव के कारण शव बहता जा रहा है। बनमनखी थाना अध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया है कि लालगंज के सौरा नहर में एक अज्ञात शव तैरता हुआ देखा गया है। शव 4 दिन पुराना है, उम्र करीब 56 साल है। पानी में रहने के कारण लाश में कीड़े लग गए हैं। शव सड़गल गया है, इससे तेज असहनीय बदबू आ रही है। लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। नदी की तेज धारा के कारण शव पानी में बहता जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे शव कहीं से बहकर आया है। पूर्णिया के मरंगा में सौरा नदी में उपलाता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। लाश 4 दिन पुरानी है। अज्ञात शव 55 साल के युवक का है। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ नदी किनारे उमड़ी पड़ी। शव मिलने की सूचना स्थानियों ने मरंगा पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पानी से बाहर निकालने में जुटी है। शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर लाश मिलने की जानकारी शेयर की गई है, मगर अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लाश मरंगा थाना क्षेत्र के लालगंज से लगे सौरा नदी में तैरता मिला है। कुछ लोग शख्स की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिए जाने की बात कह रहे हैं, तो कुछ लोग नदी में डूबने से मौत हो जाने की चर्चा कर रहे हैं। तेज बदबू के कारण स्थानीय लोगों की पड़ी नजर घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी से गुजरते हुए तेज बदबू आने पर उनकी नजर नदी में उतराए शव पर पड़ी। शव को देखकर लगता है कि किसी ने हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। वहीं कुछ लोग नदी में डूबने से मौत की बात कर रहे हैं। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जुट गई। वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कॉल कर मरंगा थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में तैरते शव को नदी से बाहर निकालने की कोशिश की, मगर पानी के तेज बहाव के कारण शव बहता जा रहा है। बनमनखी थाना अध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया है कि लालगंज के सौरा नहर में एक अज्ञात शव तैरता हुआ देखा गया है। शव 4 दिन पुराना है, उम्र करीब 56 साल है। पानी में रहने के कारण लाश में कीड़े लग गए हैं। शव सड़गल गया है, इससे तेज असहनीय बदबू आ रही है। लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। नदी की तेज धारा के कारण शव पानी में बहता जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे शव कहीं से बहकर आया है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *