नालंदा में शख्स को मारी गोली:पेट और हाथ में लगी बुलेट, पुरानी रंजिश को लेकर की गई फायरिंग

नालंदा में शख्स को मारी गोली:पेट और हाथ में लगी बुलेट, पुरानी रंजिश को लेकर की गई फायरिंग

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के रामपुर विगहा गांव में गुरुवार शाम एक पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी। पीड़ित के पेट और हाथ में गोली लगी है। घायल व्यक्ति की पहचान रामपुर विगहा गांव निवासी रामशीष चौहान के लगभग (50) वर्षीय बेटे शंकर चौहान के रूप में की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत घायल को बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय सरपंच ने दोनों विवादित पक्षों को पंचायत में बुलाकर समझौता करा दिया था। लेकिन शाम होते ही एक पक्ष ने अपने वादे से मुकर कर शंकर चौहान पर जानलेवा हमला कर दिया। लड़की के मैटर में हुई गोलीबारी विवाद 3 महीना पूर्व का है और लड़की से बातचीत करने को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बिंद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थितियों का जायजा लिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है और क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जख्मी से फर्द ब्यान लेने के प्रयास में पुलिस जुट गई है। नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के रामपुर विगहा गांव में गुरुवार शाम एक पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी। पीड़ित के पेट और हाथ में गोली लगी है। घायल व्यक्ति की पहचान रामपुर विगहा गांव निवासी रामशीष चौहान के लगभग (50) वर्षीय बेटे शंकर चौहान के रूप में की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत घायल को बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय सरपंच ने दोनों विवादित पक्षों को पंचायत में बुलाकर समझौता करा दिया था। लेकिन शाम होते ही एक पक्ष ने अपने वादे से मुकर कर शंकर चौहान पर जानलेवा हमला कर दिया। लड़की के मैटर में हुई गोलीबारी विवाद 3 महीना पूर्व का है और लड़की से बातचीत करने को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बिंद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थितियों का जायजा लिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है और क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जख्मी से फर्द ब्यान लेने के प्रयास में पुलिस जुट गई है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *