आज 4 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद

राजगढ़| शहर की बिजली वितरण कंपनी द्वारा आज रविवार को सब-स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कंपनी के टाउन प्रभारी जेई शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सब-स्टेशन पर आवश्यक मरम्मत एवं मेंटनेंस कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान कलेक्ट्रेट के आसपास का क्षेत्र छोड़कर नगर के अधिकांश इलाके प्रभावित रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली आपूर्ति शुरू होने के समय में परिवर्तन संभव है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *