कोडरमा में तलाकशुदा युवती ने किया सुसाइड:मां बोली- ब्वॉयफ्रेंड ने मार कर टांग दिया; 2 साल से साथ रह रही थी लड़की

कोडरमा में तलाकशुदा युवती ने किया सुसाइड:मां बोली- ब्वॉयफ्रेंड ने मार कर टांग दिया; 2 साल से साथ रह रही थी लड़की

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में आज सुबह एक महिला का शव मिला। मृतका की पहचान आयुषी चावला (26) के रूप में हुई। वह जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद की रहने वाली थी। वह तलाकशुदा थी। उसका शव जिस घर से मिला है वह उसके कथित ब्वॉयफ्रेंड हर्ष सोनकर का है। वह झुमरीतिलैया का फल व्यापारी है। वहीं युवती की मां का कहना है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने ही उसकी हत्या की है। 2 साल से ब्वॉयफ्रेंड से साथ रह रही थी लड़की तलाक होने के बाद आयुषी बीते 2 साल से अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। घटना को लेकर उसके ब्वॉयफ्रेंड हर्ष ने बताया कि वह रात को आयुषी के साथ था। सुबह छह बजे वह अपनी फल की दुकान चला गया। कुछ देर बाद आयुषी का फोन आया कि वह फांसी लगा रही है। हर्ष तुरंत उसके कमरे की ओर भागा। कमरे में पहुंचने पर उसने देखा कि आयुषी पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। जब तक वह उसे नीचे उतारता, आयुषी की मृत्यु हो चुकी थी। हर्ष ने इसकी सूचना आयुषी के परिजनों और तिलैया पुलिस को दी। 2018 में झुमरीतिलैया में हुई थी शादी प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुषी की शादी 2018 में झुमरीतिलैया में हुई थी। पांच साल बाद उसका तलाक हो गया। इसके बाद वह झुमरीतिलैया के फल व्यापारी हर्ष सोनकर के साथ रहने लगी। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि आयुषी के तलाक हो जाने के बाद वह झुमरीतिलैया के अड्डी बांग्ला रोड स्थित वृद्धाश्रम में बतौर कोऑर्डिनेटर काम करने लगी थी। जिसके बाद से वह काफी खुश रहने लगी। उसका एक छह साल का लड़का है, जो मेरे ही साथ परसाबाद में रहता था। दूसरी शादी की चल रही थी बात परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से जब हमने उससे दूसरी शादी करने की बात की तो वह तैयार हो गई। जिसके पश्चात हमने उसके लिए लड़के तलाशने शुरू कर दिए थे। आज सुबह अचानक हर्ष नाम के एक लड़के का मेरे मोबाइल पर फोन आया कि आयुषी ने फांसी लगा ली है। इधर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि यह हत्या या आत्महत्या का मामला है। कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में आज सुबह एक महिला का शव मिला। मृतका की पहचान आयुषी चावला (26) के रूप में हुई। वह जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद की रहने वाली थी। वह तलाकशुदा थी। उसका शव जिस घर से मिला है वह उसके कथित ब्वॉयफ्रेंड हर्ष सोनकर का है। वह झुमरीतिलैया का फल व्यापारी है। वहीं युवती की मां का कहना है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने ही उसकी हत्या की है। 2 साल से ब्वॉयफ्रेंड से साथ रह रही थी लड़की तलाक होने के बाद आयुषी बीते 2 साल से अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। घटना को लेकर उसके ब्वॉयफ्रेंड हर्ष ने बताया कि वह रात को आयुषी के साथ था। सुबह छह बजे वह अपनी फल की दुकान चला गया। कुछ देर बाद आयुषी का फोन आया कि वह फांसी लगा रही है। हर्ष तुरंत उसके कमरे की ओर भागा। कमरे में पहुंचने पर उसने देखा कि आयुषी पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। जब तक वह उसे नीचे उतारता, आयुषी की मृत्यु हो चुकी थी। हर्ष ने इसकी सूचना आयुषी के परिजनों और तिलैया पुलिस को दी। 2018 में झुमरीतिलैया में हुई थी शादी प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुषी की शादी 2018 में झुमरीतिलैया में हुई थी। पांच साल बाद उसका तलाक हो गया। इसके बाद वह झुमरीतिलैया के फल व्यापारी हर्ष सोनकर के साथ रहने लगी। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि आयुषी के तलाक हो जाने के बाद वह झुमरीतिलैया के अड्डी बांग्ला रोड स्थित वृद्धाश्रम में बतौर कोऑर्डिनेटर काम करने लगी थी। जिसके बाद से वह काफी खुश रहने लगी। उसका एक छह साल का लड़का है, जो मेरे ही साथ परसाबाद में रहता था। दूसरी शादी की चल रही थी बात परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से जब हमने उससे दूसरी शादी करने की बात की तो वह तैयार हो गई। जिसके पश्चात हमने उसके लिए लड़के तलाशने शुरू कर दिए थे। आज सुबह अचानक हर्ष नाम के एक लड़के का मेरे मोबाइल पर फोन आया कि आयुषी ने फांसी लगा ली है। इधर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि यह हत्या या आत्महत्या का मामला है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *