कटिहार में मखाना कारोबारी और एक पुलिसकर्मी के बीच तीखी नोकझोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला बरारी थाना क्षेत्र के बरारी हाट से जुड़ा है, जहां जदयू नेता और मखाना कारोबारी अमित चौधरी ने पुलिसकर्मी पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी यह कहते हुए दिख रहा है कि वह जाम नहीं लगने देगा। पुलिस के अनुसार, यह बहस सड़क पर लगे जाम को हटाने को लेकर हुई थी। गाड़ी ड्राइवर के साथ मारपीट
गुरुवार को बरारी हाट में भारी जाम लग गया था। इसी दौरान अमित चौधरी की एक मखाना गाड़ी बरारी हाट सिवाना मोड़ पर जाम में फंस गई। पुलिसकर्मी ने जाम का कारण मखाना गाड़ी को बताया और उसे हटाने को लेकर गाड़ी के चालक के साथ कथित तौर पर मारपीट की। पुलिसकर्मी के बीच तीखी बहस शुरू
इस घटना की जानकारी मिलने पर जदयू नेता अमित चौधरी मौके पर पहुंचे और ड्राइवर से पूरी बात पूछी। ड्राइवर ने बताया कि पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद अमित चौधरी और बरारी थाना के पुलिसकर्मी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जदयू नेता बोले- ड्राइवर से पैसे मांगे और पैसे न देने पर मारपीट की
अमित चौधरी ने बताया कि जाम लगा हुआ था और ड्राइवर गाड़ी आगे बढ़ा रहा था। इसी दौरान बरारी थाना के एक दरोगा ने उनके ड्राइवर से पैसे मांगे और पैसे न देने पर मारपीट की। पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस का कहना है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए चालक पर गाड़ी हटाने का दबाव डाला जा रहा था। जबकि इस संबंध में उक्त दरोगा ने बताया कि मखाना की गाड़ी के वजह से जाम की स्थिति काफी हो गई थी जाम की स्थिति को देखकर हमने कहा कि गाड़ी तरीके से चलाओ। इसी बात पर सिर्फ बहस हुई हैं। डीएसपी बोले- वीडियो की होगी जांच
वायरल वीडियो सहित घटना की जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी होंगे उसे पर कार्रवाई की जाएगी ।ना तो जाम लगाने का किसी को अधिकार है और ना पुलिसकर्मी को घूस मांगने का अधिकार है। कटिहार में मखाना कारोबारी और एक पुलिसकर्मी के बीच तीखी नोकझोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला बरारी थाना क्षेत्र के बरारी हाट से जुड़ा है, जहां जदयू नेता और मखाना कारोबारी अमित चौधरी ने पुलिसकर्मी पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी यह कहते हुए दिख रहा है कि वह जाम नहीं लगने देगा। पुलिस के अनुसार, यह बहस सड़क पर लगे जाम को हटाने को लेकर हुई थी। गाड़ी ड्राइवर के साथ मारपीट
गुरुवार को बरारी हाट में भारी जाम लग गया था। इसी दौरान अमित चौधरी की एक मखाना गाड़ी बरारी हाट सिवाना मोड़ पर जाम में फंस गई। पुलिसकर्मी ने जाम का कारण मखाना गाड़ी को बताया और उसे हटाने को लेकर गाड़ी के चालक के साथ कथित तौर पर मारपीट की। पुलिसकर्मी के बीच तीखी बहस शुरू
इस घटना की जानकारी मिलने पर जदयू नेता अमित चौधरी मौके पर पहुंचे और ड्राइवर से पूरी बात पूछी। ड्राइवर ने बताया कि पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद अमित चौधरी और बरारी थाना के पुलिसकर्मी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जदयू नेता बोले- ड्राइवर से पैसे मांगे और पैसे न देने पर मारपीट की
अमित चौधरी ने बताया कि जाम लगा हुआ था और ड्राइवर गाड़ी आगे बढ़ा रहा था। इसी दौरान बरारी थाना के एक दरोगा ने उनके ड्राइवर से पैसे मांगे और पैसे न देने पर मारपीट की। पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस का कहना है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए चालक पर गाड़ी हटाने का दबाव डाला जा रहा था। जबकि इस संबंध में उक्त दरोगा ने बताया कि मखाना की गाड़ी के वजह से जाम की स्थिति काफी हो गई थी जाम की स्थिति को देखकर हमने कहा कि गाड़ी तरीके से चलाओ। इसी बात पर सिर्फ बहस हुई हैं। डीएसपी बोले- वीडियो की होगी जांच
वायरल वीडियो सहित घटना की जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी होंगे उसे पर कार्रवाई की जाएगी ।ना तो जाम लगाने का किसी को अधिकार है और ना पुलिसकर्मी को घूस मांगने का अधिकार है।