कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई। फुलडोभी निषाद टोला में मखाना फोड़ाई करने वाले विनोद सिंह के घर पर 15 से 20 हथियारबंद अपराधियों ने हमला कर फायरिंग की। इस हमले में विनोद सिंह की 25 वर्षीय गर्भवती पुत्री मधु देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, उनके सीने में गोली लगी है। फस्ट एड के बाद मधु को किया हायर सेंटर रेफर प्राथमिक उपचार के बाद मधु देवी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। आपसी विवाद में गोली मारने की धमकी दी घटना की शुरुआत सुबह एक आपसी विवाद से हुई। बताया जाता है कि विनोद सिंह का गांव के ही रंजीत सिंह और संजीत सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान रंजीत और संजीत ने विनोद सिंह को गोली मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद की 3 तस्वीरें… ग्रामीणों के अनुसार, धमकी के लगभग 15 मिनट बाद दोनों आरोपी एक दर्जन से अधिक हथियारबंद लोगों के साथ विनोद सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने आते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर विनोद सिंह और उनके दोनों पुत्र किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। ग्रामीणों के जुटते ही अपराधी मौके से फरार हो गए इसी दौरान आरोप है कि रंजीत सिंह ने घर के अंदर मौजूद मधु देवी पर सीने में गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। ग्रामीणों की भीड़ जुटते ही अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल महिला के भाई सुमन कुमार ने बताया कि हमलावरों में गौरव झा, संजीत सिंह और रंजीत सिंह शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी इन लोगों द्वारा कई बार धमकी दी गई थी। एसडीपीओ बोले-गोली चलने की पुष्टि नहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर-टू एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार और थानाध्यक्ष रवि कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे गांव में छापेमारी अभियान चलाया है और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई। फुलडोभी निषाद टोला में मखाना फोड़ाई करने वाले विनोद सिंह के घर पर 15 से 20 हथियारबंद अपराधियों ने हमला कर फायरिंग की। इस हमले में विनोद सिंह की 25 वर्षीय गर्भवती पुत्री मधु देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, उनके सीने में गोली लगी है। फस्ट एड के बाद मधु को किया हायर सेंटर रेफर प्राथमिक उपचार के बाद मधु देवी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। आपसी विवाद में गोली मारने की धमकी दी घटना की शुरुआत सुबह एक आपसी विवाद से हुई। बताया जाता है कि विनोद सिंह का गांव के ही रंजीत सिंह और संजीत सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान रंजीत और संजीत ने विनोद सिंह को गोली मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद की 3 तस्वीरें… ग्रामीणों के अनुसार, धमकी के लगभग 15 मिनट बाद दोनों आरोपी एक दर्जन से अधिक हथियारबंद लोगों के साथ विनोद सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने आते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर विनोद सिंह और उनके दोनों पुत्र किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। ग्रामीणों के जुटते ही अपराधी मौके से फरार हो गए इसी दौरान आरोप है कि रंजीत सिंह ने घर के अंदर मौजूद मधु देवी पर सीने में गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। ग्रामीणों की भीड़ जुटते ही अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल महिला के भाई सुमन कुमार ने बताया कि हमलावरों में गौरव झा, संजीत सिंह और रंजीत सिंह शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी इन लोगों द्वारा कई बार धमकी दी गई थी। एसडीपीओ बोले-गोली चलने की पुष्टि नहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर-टू एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार और थानाध्यक्ष रवि कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे गांव में छापेमारी अभियान चलाया है और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।


