झरिया में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला:मायके में रह रही महिला को घायल कर हुआ फरार, SNMMCH में भर्ती

झरिया थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला को गंभीर अवस्था में शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH), धनबाद में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी नाम सीतेश मोदक है, जिसने गुरुवार देर शाम अमृता मोदक पर हमला कर दिया। अमृता की मां ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ समय से मायके में ही रह रही थी। क्योंकि सीतेश आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। मारपीट से परेशान अमृत ने छोड़ दिया था ससुराल
पीड़िता की मां ने बताया कि सीतेश की शराब पीने की लत ने अमृता का जीवन नरक बना दिया था। आए दिन की मारपीट से परेशान होकर अमृता ने कुछ महीने पहले ससुराल छोड़ दिया था और मायके में रहने लगी थी। आरोपी सीतेश गुरुवार शाम अमृता के मायके पहुंचा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल अमृता को SNMMCH में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। इधर, झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत मिल गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। झरिया थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला को गंभीर अवस्था में शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH), धनबाद में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी नाम सीतेश मोदक है, जिसने गुरुवार देर शाम अमृता मोदक पर हमला कर दिया। अमृता की मां ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ समय से मायके में ही रह रही थी। क्योंकि सीतेश आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। मारपीट से परेशान अमृत ने छोड़ दिया था ससुराल
पीड़िता की मां ने बताया कि सीतेश की शराब पीने की लत ने अमृता का जीवन नरक बना दिया था। आए दिन की मारपीट से परेशान होकर अमृता ने कुछ महीने पहले ससुराल छोड़ दिया था और मायके में रहने लगी थी। आरोपी सीतेश गुरुवार शाम अमृता के मायके पहुंचा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल अमृता को SNMMCH में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। इधर, झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत मिल गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *