झांसी से घर के बाहर खड़ी एक युवती से गंदी हरकत की गई। वो एक महिला के साथ मौजूद थी। तभी बाइक से दो युवक आए। पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और युवती के साथ अश्लील हरकत करके बाइक पर बैठकर साथी के साथ भाग गया। घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही है। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। शुक्रवार को पुलिस लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले दो शोहदों को गिरफ्तार किया। तब पता चला कि दोनों ने ही घर के बाहर खड़ी युवती से अश्लील हरकत की थी। परिवार ने लोकलाज के भय से शिकायत नहीं की थी। थाने पहुंचते ही दोनाें आरोपियों की मजनूगिरी उतर गई। थाने में लंगडाते हुए हाथ जोड़कर आरोपी बोले- सारी लड़कियां मेरी बहनें हैं। आज के बाद ऐसी गलती नहीं होगी। माफ कर दो, कसम खाते हैं…। वीडियो वायरल हुआ तो लगाई गई पुलिस पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस को शिकायतें मिल रहीं थीं कि दतियागेट इलाके में कुछ लड़के राह चलती लड़कियों पर फब्बतियां कसते हैं और अश्लील हरकत कर भाग जाते हैं। इन्ही लड़कों ने कुछ दिन पहले घर के बाहर खड़ी लड़की से अश्लील हरकत की थी और बाइक से भाग गए थे। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने एंटी रोमियो टीम को इन शोहदों की धरपकड़ में लगाया। जिसमें एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक ओमपाल द्वारा पुलिस बल के साथ चेकिंग शुरु कर दी गई। तभी पुलिस के हत्थे दो शोहदे चढ़ गए जबकि तीसरा भाग निकला। थाने में गिड़गिड़ाने लगे आरोपी पकड़े गए शोहदों ने अपना नाम गड़ागांव गेट निवासी शैंकी साहू (20) पुत्र सतेंद्र और बंगला घाट निवासी प्रिंस वर्मा (22) पुत्र अन्नू वर्मा वर्मा बताया। वहीं, यूडी वर्मा मौके से फरार हो गया। पकडे़ गए शौहदों को थाने लाकर खबर ली गई तो उनकी सारी मजनूगिरी निकल गई। ज़ब पुलिस ने बाहर निकाला तो उनकी चाल ही बदली नजर आई। लंगड़ाते चल रहे दोनों शोहदे बोले- आगे से ऐसी गलती नहीं होगी, सारी लड़कियां मेरी बहन होंगीं। वे माफी मांगते हुए नजर आए।


