हरदा में दिव्यांग दुकानदार से हफ्ता मांगने वाले बदमाश गिरफ्तार:दुकान में तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों से मौके पर मंगवाई माफी, जेल भेजे गए

हरदा में दिव्यांग दुकानदार से हफ्ता मांगने वाले बदमाश गिरफ्तार:दुकान में तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों से मौके पर मंगवाई माफी, जेल भेजे गए

हरदा में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक दिव्यांग दुकानदार से हफ्ता वसूली और दुकान में तोड़फोड़ का आरोप है। सिविल लाइन थाना टीआई आर एस तिवारी ने बताया कि टंकी मोहल्ले के रहने वाले दिव्यांग दुकानदार गोविंद जायसवाल से कपिल और विकास नाम के आदतन अपराधियों ने हफ्ता वसूली के लिए पैसों की मांग की थी। जब दुकानदार गोविंद जायसवाल ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो दोनों आरोपियों ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ की और गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपियों ने दुकानदार के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें दिव्यांग दुकानदार की दुकान पर ले गई, जहां उनसे माफी मंगवाई गई। पुलिस का उद्देश्य था कि क्षेत्र में अपराधियों का भय समाप्त हो और शांति स्थापित हो सके। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। टीआई आर एस तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में अनैतिक व्यापार से जुड़े, शांति भंग करने वाले या आम लोगों को डराने-धमकाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *