दरभंगा में होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़ा, 1 लाख में डील:एक अभ्यर्थी गिरफ्तार, फिजिकल टेस्ट में स्कॉलर के साथ पहुंचा था

दरभंगा में होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़ा, 1 लाख में डील:एक अभ्यर्थी गिरफ्तार, फिजिकल टेस्ट में स्कॉलर के साथ पहुंचा था

दरभंगा के नेहरू स्टेडियम लहेरिया सराय में होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पुलिस ने बायोमेट्रिक जांच के दौरान एक अभ्यर्थी को पकड़ा है। कुशेश्वरस्थान के विद्यासागर कुमार की जगह विकास कुमार ने फिजिकल टेस्ट और योग्यता परीक्षा दी थी। विकास ने दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद समेत सभी टेस्ट पास कर लिया। फाइनल स्टेज में बायोमेट्रिक मैच नहीं हुआ। 1 लाख रुपए में डील हुई थी। विद्यासागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्कॉलर मौके से भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 1 लाख रुपए में डील पूछताछ में विद्यासागर ने बताया कि एग्जाम में मेरी जगह विकास शामिल हुआ था। हम दोनों साथ में फिजिकल की तैयारी कर रहे थे। फाइल रिजल्ट आने पर 1 लाख रुपए देना था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि बायोमेट्रिक जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आरोपी कुशेश्वरस्थान का रहने वाला है। फिटनेस के आधार पर सौदा तय हुआ था। लहेरियासराय थाने FIR दर्ज की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दरभंगा के नेहरू स्टेडियम लहेरिया सराय में होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पुलिस ने बायोमेट्रिक जांच के दौरान एक अभ्यर्थी को पकड़ा है। कुशेश्वरस्थान के विद्यासागर कुमार की जगह विकास कुमार ने फिजिकल टेस्ट और योग्यता परीक्षा दी थी। विकास ने दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद समेत सभी टेस्ट पास कर लिया। फाइनल स्टेज में बायोमेट्रिक मैच नहीं हुआ। 1 लाख रुपए में डील हुई थी। विद्यासागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्कॉलर मौके से भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 1 लाख रुपए में डील पूछताछ में विद्यासागर ने बताया कि एग्जाम में मेरी जगह विकास शामिल हुआ था। हम दोनों साथ में फिजिकल की तैयारी कर रहे थे। फाइल रिजल्ट आने पर 1 लाख रुपए देना था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि बायोमेट्रिक जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आरोपी कुशेश्वरस्थान का रहने वाला है। फिटनेस के आधार पर सौदा तय हुआ था। लहेरियासराय थाने FIR दर्ज की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *