छपरा में मंगलवार शाम 2 गोदरेज कारोबारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों अपना काम पूरा करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। घायल हालत में दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान उमा नगर निवासी अमरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी शंभूनाथ सिंह के रूप में हुई है। मेयर चुनाव लड़ चुके थे अमरेंद्र सिंह अमरेंद्र सिंह सामाजिक रूप से सक्रिय थे और पिछला मेयर चुनाव भी लड़ा था। शहर में उनकी अच्छी पकड़ थी। वे जमीन के व्यवसाय से भी जुड़े थे। कुछ लोग इस हत्या को राजनीतिक या व्यवसायिक रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि परिवार या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। CCTV की जांच कर रही पुलिस सूचना मिलते ही एएसपी राजकिशोर सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। ————– ये खबर भी पढ़िए… पटना में दिनदहाड़े 3 गोलियां मारकर युवक की हत्या,VIDEO:हर फायर के बाद गोली लोड करता रहा बदमाश; बगल से गुजरते रहे लोग, मदद नहीं की पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े कुंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना चागड़ मोड़ पर हुई है। जिस जगह ये वारदात हुई वो थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। हत्या की पूरी वारदात पास ही लगे CCTV में कैद हुई है। हत्या के 2 मिनट 47 सेकेंड के CCTV फुटेज में दिख रहा है कि चागड़ मोड़ गली में हथियार से लैस अपराधी हेलमेट पहने कुंदन कुमार को हथियार लेकर खदेड़ रहा है। कुंदन बचने के लिए भागते हुए दिख रहा है। पूरी खबर पढ़िए छपरा में मंगलवार शाम 2 गोदरेज कारोबारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों अपना काम पूरा करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। घायल हालत में दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान उमा नगर निवासी अमरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी शंभूनाथ सिंह के रूप में हुई है। मेयर चुनाव लड़ चुके थे अमरेंद्र सिंह अमरेंद्र सिंह सामाजिक रूप से सक्रिय थे और पिछला मेयर चुनाव भी लड़ा था। शहर में उनकी अच्छी पकड़ थी। वे जमीन के व्यवसाय से भी जुड़े थे। कुछ लोग इस हत्या को राजनीतिक या व्यवसायिक रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि परिवार या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। CCTV की जांच कर रही पुलिस सूचना मिलते ही एएसपी राजकिशोर सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। ————– ये खबर भी पढ़िए… पटना में दिनदहाड़े 3 गोलियां मारकर युवक की हत्या,VIDEO:हर फायर के बाद गोली लोड करता रहा बदमाश; बगल से गुजरते रहे लोग, मदद नहीं की पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े कुंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना चागड़ मोड़ पर हुई है। जिस जगह ये वारदात हुई वो थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। हत्या की पूरी वारदात पास ही लगे CCTV में कैद हुई है। हत्या के 2 मिनट 47 सेकेंड के CCTV फुटेज में दिख रहा है कि चागड़ मोड़ गली में हथियार से लैस अपराधी हेलमेट पहने कुंदन कुमार को हथियार लेकर खदेड़ रहा है। कुंदन बचने के लिए भागते हुए दिख रहा है। पूरी खबर पढ़िए
No tags for this post.