आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले में घरेलू विवाद को लेकर ससुराल वालों ने सीआरपीएफ जवान और उसके पिता की बेहरमी से पिटाई कर दी गई। दोनों जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान अन्य लोगों के बीच-बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया। उसके बाद दोनों जख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में पटना जिला के विक्रम थाना क्षेत्र के विक्रम पाली निवासी 63 वर्षीय मनोज कुमार गुप्ता और 32 वर्षीय बेटे सीआरपीएफ जवान गोविंद कुमार शामिल है। गोविंद कुमार वर्तमान में जम्मू कश्मीर में पोस्टेड हैं। गोविंद कुमार ने बताया कि उनकी शादी 2016 में हुई थी और उनकी पत्नी सरकारी शिक्षक है। उनके ससुराल वाले मूलरूप से सहार के निवासी है। लेकिन उनका घर अनाइठ में भी है और उनकी पत्नी शादी के बाद से ही अपने मायके रहती है। मां-पिता के साथ पत्नी नहीं रहना चाहती उसका कहना है कि मैं आपके माता-पिता को साथ नहीं रखूंगी। जब दोनों घर पर नहीं रहेंगे तब वो रहने की बात बोल रही है। डेढ़ साल से माता-पिता अनाइठ में किराए के मकान में रह रहे हैं। कुछ माह पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर मेरे माता-पिता को भाग दिया था। जब मैं अपने पिता और एक अन्य रिश्तेदार के साथ समझौता करने के लिए अपने ससुराल गया तो ससुराल वालों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उनलोगों हमारी पिटाई कर दी। वहीं, मारपीट के बाद पीड़ित पिता-पुत्र ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से की है। आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले में घरेलू विवाद को लेकर ससुराल वालों ने सीआरपीएफ जवान और उसके पिता की बेहरमी से पिटाई कर दी गई। दोनों जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान अन्य लोगों के बीच-बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया। उसके बाद दोनों जख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में पटना जिला के विक्रम थाना क्षेत्र के विक्रम पाली निवासी 63 वर्षीय मनोज कुमार गुप्ता और 32 वर्षीय बेटे सीआरपीएफ जवान गोविंद कुमार शामिल है। गोविंद कुमार वर्तमान में जम्मू कश्मीर में पोस्टेड हैं। गोविंद कुमार ने बताया कि उनकी शादी 2016 में हुई थी और उनकी पत्नी सरकारी शिक्षक है। उनके ससुराल वाले मूलरूप से सहार के निवासी है। लेकिन उनका घर अनाइठ में भी है और उनकी पत्नी शादी के बाद से ही अपने मायके रहती है। मां-पिता के साथ पत्नी नहीं रहना चाहती उसका कहना है कि मैं आपके माता-पिता को साथ नहीं रखूंगी। जब दोनों घर पर नहीं रहेंगे तब वो रहने की बात बोल रही है। डेढ़ साल से माता-पिता अनाइठ में किराए के मकान में रह रहे हैं। कुछ माह पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर मेरे माता-पिता को भाग दिया था। जब मैं अपने पिता और एक अन्य रिश्तेदार के साथ समझौता करने के लिए अपने ससुराल गया तो ससुराल वालों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उनलोगों हमारी पिटाई कर दी। वहीं, मारपीट के बाद पीड़ित पिता-पुत्र ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से की है।


