भागलपुर में अलाव की चिनगारी से 5 घर राख:7 लाख के नुकसान की आशंका, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

भागलपुर में अलाव की चिनगारी से 5 घर राख:7 लाख के नुकसान की आशंका, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के बिशनपुर गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में गांव के पांच किसान परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की शुरुआत जनार्दन मंडल के घर से हुई। बताया गया कि ठंड से बचाव के लिए उन्होंने अपने घर में अलाव जलाया था। इसी दौरान निकली चिंगारी ने फूस के घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज लपटों के कारण आसपास के चार अन्य घर भी जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आए परिवारों में जनार्दन मंडल, वकील मंडल, योगेंद्र मंडल, मनोज मंडल और सुनील मंडल शामिल हैं। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पांचों घर पूरी तरह जल चुके थे। 7 लाख रुपए के नुकसान का आकलन इस अग्निकांड में पीड़ित किसान परिवारों के कृषि यंत्र, अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी समेत जीवन भर की जमापूंजी जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवारों का कुल नुकसान लगभग 7 लाख रुपए आंका जा रहा है। गांव के आपदा मित्र सिकंदर मंडल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ज्यादातर सामान नहीं बचाया जा सका। वहीं अग्नि पीड़ित वकील मंडल ने बताया कि ठंड के इस मौसम में अब उनके सामने रहने और खाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सरकारी सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार दुबारा अपना जीवन शुरू कर सकें। भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के बिशनपुर गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में गांव के पांच किसान परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की शुरुआत जनार्दन मंडल के घर से हुई। बताया गया कि ठंड से बचाव के लिए उन्होंने अपने घर में अलाव जलाया था। इसी दौरान निकली चिंगारी ने फूस के घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज लपटों के कारण आसपास के चार अन्य घर भी जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आए परिवारों में जनार्दन मंडल, वकील मंडल, योगेंद्र मंडल, मनोज मंडल और सुनील मंडल शामिल हैं। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पांचों घर पूरी तरह जल चुके थे। 7 लाख रुपए के नुकसान का आकलन इस अग्निकांड में पीड़ित किसान परिवारों के कृषि यंत्र, अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी समेत जीवन भर की जमापूंजी जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवारों का कुल नुकसान लगभग 7 लाख रुपए आंका जा रहा है। गांव के आपदा मित्र सिकंदर मंडल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ज्यादातर सामान नहीं बचाया जा सका। वहीं अग्नि पीड़ित वकील मंडल ने बताया कि ठंड के इस मौसम में अब उनके सामने रहने और खाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सरकारी सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार दुबारा अपना जीवन शुरू कर सकें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *