आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिरगंज में आगजनी की घटना ने किराना की दुकान में लाखों का सामान जलाकर खाक हो गया। यह घटना देर रात्रि को उस समय हुई जब दुकानदार दुकान बंद करके घर पहुंचा था। इसी बीच आस पास के लोगों ने दुकान में आग लगे होने की सूचना दी। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंचे दुकान मालिक शिवपूजन यादव ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड की दी। जब तक आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट से हुई घटना
वही इस बारे में दुकानदार शिवपूजन यादव का कहना है की दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है
जिसके कारण यह घटना घटी है। शनिवार को दोपहर जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में भी दुकान में आग लगने का मामला सामने आया था। जहां पर बर्तन के गोदाम में आग लगी थी और वहां भी लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से आई। यही कारण है कि आग बुझाने में देरी हुई।


