अररिया में टॉप 10 के दो कुख्यात अपराधी अरेस्ट:STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, डकैती समेत कई मामलों में था मास्टरमाइंड

अररिया में टॉप 10 के दो कुख्यात अपराधी अरेस्ट:STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, डकैती समेत कई मामलों में था मास्टरमाइंड

अररिया पुलिस ने एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर फारबिसगंज में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने जिले के टॉप 10 कुख्यात अपराधियों में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पहले आरोपी की पहचान फारबिसगंज के टप्पु टोला निवासी मोहम्मद सरफराज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सरफराज 28 फरवरी को बाजार समिति में हुई डकैती का मास्टरमाइंड था। वह एक स्थानीय व्यवसायी के यहां काम करता था। वहीं से उसने किराना व्यवसायियों के कैश लेनदेन की जानकारी जुटाई और डकैती की योजना बनाई। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान फारबिसगंज के इदगाह नवटोलिया निवासी आशीष पासवान के रूप में हुई है। उसे सोमवार को कॉलेज चौक के पास से पकड़ा गया। आशीष ने रंगदाहा मुसहरी के पास हथियार के बल पर लूट का प्रयास किया था। पुलिस पहले ही इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को दो देसी पिस्टल और 11 राउंड गोलियों के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। रानीगंज, सिमराहा और नरपतगंज थानों ने भी कुछ आरोपियों को अवैध हथियार और डकैती की रकम के साथ पकड़ा है। अब तक कुल नौ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष फारबिसगंज और अन्य अधिकारियों की टीम शामिल थी। दोनों गिरफ्तार आरोपी कई अन्य थानों में भी वांछित हैं। अररिया पुलिस ने एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर फारबिसगंज में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने जिले के टॉप 10 कुख्यात अपराधियों में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पहले आरोपी की पहचान फारबिसगंज के टप्पु टोला निवासी मोहम्मद सरफराज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सरफराज 28 फरवरी को बाजार समिति में हुई डकैती का मास्टरमाइंड था। वह एक स्थानीय व्यवसायी के यहां काम करता था। वहीं से उसने किराना व्यवसायियों के कैश लेनदेन की जानकारी जुटाई और डकैती की योजना बनाई। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान फारबिसगंज के इदगाह नवटोलिया निवासी आशीष पासवान के रूप में हुई है। उसे सोमवार को कॉलेज चौक के पास से पकड़ा गया। आशीष ने रंगदाहा मुसहरी के पास हथियार के बल पर लूट का प्रयास किया था। पुलिस पहले ही इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को दो देसी पिस्टल और 11 राउंड गोलियों के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। रानीगंज, सिमराहा और नरपतगंज थानों ने भी कुछ आरोपियों को अवैध हथियार और डकैती की रकम के साथ पकड़ा है। अब तक कुल नौ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष फारबिसगंज और अन्य अधिकारियों की टीम शामिल थी। दोनों गिरफ्तार आरोपी कई अन्य थानों में भी वांछित हैं।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *