आरा में सड़क हादसे में मजदूर की मौत:लाइन होटल में काम करता था, घर लौटते समय कार ने रौंदा; विरोध में सड़क जाम

आरा में सड़क हादसे में मजदूर की मौत:लाइन होटल में काम करता था, घर लौटते समय कार ने रौंदा; विरोध में सड़क जाम

आरा में तेज रफ्तार कार ने एक मजदूर को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। घटना टाउन थाना क्षेत्र के धनपुरा की है। मृतक की पहचान रघु टोला निवासी सुरेश यादव(50) के तौर पर हुई है। मृतक के बेटे भीम राय ने बताया कि पिताजी अरविंदो हॉस्पिटल के पास लाइन होटल में काम करते थे। रोज की तरह शुक्रवार देर शाम होटल से घर लौट रहे थे। इस दौरान रोड क्रॉस करते समय कार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने खुलवाया जाम टाउन थाना के अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुआवजे की मांग को लेकर कुछ देर के लिए जाम लगा था। लोगों को समझाकर मामले को शांत करा दिया गया है। छानबीन की जा रही है। आरा में तेज रफ्तार कार ने एक मजदूर को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। घटना टाउन थाना क्षेत्र के धनपुरा की है। मृतक की पहचान रघु टोला निवासी सुरेश यादव(50) के तौर पर हुई है। मृतक के बेटे भीम राय ने बताया कि पिताजी अरविंदो हॉस्पिटल के पास लाइन होटल में काम करते थे। रोज की तरह शुक्रवार देर शाम होटल से घर लौट रहे थे। इस दौरान रोड क्रॉस करते समय कार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने खुलवाया जाम टाउन थाना के अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुआवजे की मांग को लेकर कुछ देर के लिए जाम लगा था। लोगों को समझाकर मामले को शांत करा दिया गया है। छानबीन की जा रही है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *