संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता की मौत:परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप, घटना के बाद सभी फरार

संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता की मौत:परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप, घटना के बाद सभी फरार

सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गुड़िया देवी (21) के रूप में हुई है। वह बसनही थाना क्षेत्र के बलैठ्ठा वार्ड 5 निवासी दीपक कुमार की पत्नी थी। मृतका के पिता मनोज यादव ने बताया कि एक साल पहले बेटी की शादी हुई थी। ससुराल पक्ष दामाद के लिए अपाचे बाइक की मांग कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बाइक नहीं मिलने पर बेटी की हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने बताया कि पुलिस ने फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद बेटी के सुसराल पहुचे, तो सभी लोग फरार थे, पिता ने पुलिस से निष्पक्ष जाँच व कार्रवाई की मांग किया है। मृतका मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के उदाकिशनगंज वार्ड 12 की रहने वाली थी। वह छह बहनों में तीसरे नंबर पर थी। परिजनों को मौत की सूचना पुलिस से मिली। बसनही थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि घटना के बाद पूरा ससुराल पक्ष फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई मे जुटी है। सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गुड़िया देवी (21) के रूप में हुई है। वह बसनही थाना क्षेत्र के बलैठ्ठा वार्ड 5 निवासी दीपक कुमार की पत्नी थी। मृतका के पिता मनोज यादव ने बताया कि एक साल पहले बेटी की शादी हुई थी। ससुराल पक्ष दामाद के लिए अपाचे बाइक की मांग कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बाइक नहीं मिलने पर बेटी की हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने बताया कि पुलिस ने फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद बेटी के सुसराल पहुचे, तो सभी लोग फरार थे, पिता ने पुलिस से निष्पक्ष जाँच व कार्रवाई की मांग किया है। मृतका मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के उदाकिशनगंज वार्ड 12 की रहने वाली थी। वह छह बहनों में तीसरे नंबर पर थी। परिजनों को मौत की सूचना पुलिस से मिली। बसनही थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि घटना के बाद पूरा ससुराल पक्ष फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई मे जुटी है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *