मौसम विभाग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान सहित 9 राज्यों में बारिश और तूफान (तेज हवा और बिजली) का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार रात को भी राजस्थान के कुछ जिलों में तेज बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा भी चली। नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तेज गर्मी का अलर्ट है। राज्यों के मौसम की तस्वीरें… 6 राज्यों में आंधी चलने की आशंका राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट: जयपुर, जोधपुर सहित 14 जिलों का मौसम बदलेगा तेज गर्मी और हीट वेव से राजस्थान के लोगों को गुरुवार से राहत मिलने लगेगी। कई शहरों में 16 मार्च तक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 14 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इससे कई शहरों का तापमान गिरेगा। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म: भोपाल, इंदौर-जबलपुर में पारा 37° मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म है। यहां दिन का तापमान 38 डिग्री पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 37 डिग्री के पार है। वहीं, खजुराहो, नर्मदापुरम, रतलाम-मंडला में भी गर्मी का असर बढ़ा है। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना रहेगा। होली के बाद गर्मी और असर दिखाने लगेगी। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में कल से बारिश के आसार: आज रात से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ 3 दिन एक्टिव रहेगा हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ आज गुरुवार रात से एक्टिव हो जाएगा। 14 मार्च से 16 मार्च तक हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 16 मार्च के बाद तेज हवाएं और राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के जिलों में आंधी का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब में 3 दिन बारिश की संभावना: 3 जिलों में यलो अलर्ट, 6 में तापमान 30 डिग्री के पार 16 मार्च तक पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और स्थिति सामान्य हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल में 4 दिन बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट: अगले दो दिन 10 जिलों में चेतावनी हिमाचल प्रदेश में बीती रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो गया है। पहाड़ों पर इसका असर 16 मार्च तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों के दौरान लाहौल स्पीति और किन्नौर के अलावा शिमला, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिले के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
No tags for this post.9 राज्यों में बारिश-तूफान, 6 में तेज गर्मी का अलर्ट:नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी; MP में अधिकतम पारा 35 डिग्री पर पहुंचा
