पूर्णिया के धमदाहा में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। महागठबंधन समर्थित आरजेडी प्रत्याशी पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के समर्थन में लोगों से वोटिंग की अपील करेंगे। जनसभा के. नगर प्रखंड के भोकराहा पटोरा में होगी। धमदाहा में महागठबंधन के पक्ष में मजबूत माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। जनसभा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। रैली के जरिए युवा, किसान और महिला वोटरों के साथ ही महागठबंधन के कैडर वोटर MY समीकरण को गोलबंद करने का प्रयास करेंगे। साथ ही कोशिश होगी कि SC-ST वोटर को खिसका कर संतोष कुशवाहा के पक्ष में लाया जाए। जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभा स्थल से गुजरने वाले रोड पर ट्रैफिक और जाम की समस्या न बने इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। धमदाहा विधानसभा सीट जिले के हॉट सीट में से एक है। इस सीट से NDA बनाम महागठबंधन की लड़ाई है। NDA से जदयू की विधायक मंत्री लेसी सिंह जबकि महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं। जेडीयू से मैदान में लेसी सिंह लेसी सिंह (51) राजपूत जाति से आती हैं। मगर धमदाहा विधानसभा में सभी जाति के वोटरों में अच्छी पकड़ है। मैडम और आयरन लेडी के नाम से सीमांचल में मशहूर हैं। लेसी सिंह अब तक कुल 5 बार 2000, 2005, 2010, 2015, 2020 में विधायक रह चुकी हैं। सीएम नीतीश कुमार की करीबी मानी जाती हैं। छठी बार जदयू के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। राजपूत के अलावा सवर्ण जाति, पिछड़ा अति पिछड़ा, आदिवासी, हिंदू, मुस्लिम सभी वोटरों में गहरी पैठ है। लेसी सिंह अब तक चार बार मंत्री बन चुकी हैं। पहली बार 2014 में उद्योग विभाग की मंत्री बनीं। साल 2021 में मंत्रिमंडल विस्तार के वक्त वे खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री बनाई गईं। 2022 में गठबंधन बदला और दोबारा से उन्हें मंत्री पद मिला। एनडीए सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार हुआ है। 2021 में वे लगातार तीसरी बार मंत्री बनाई चुकी हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बनी NDA की सरकार में भी उनको दोबारा से खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया। लेसी सिंह के खिलाफ संतोष कुशवाहा संतोष कुशवाहा(49) का राजनीतिक जीवन उतार चढ़ाव से भरा रहा है। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने पहली बार 2005 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। 2010 में उन्होंने बायसी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर फिर चुनाव लड़ा। इस बार जीत कर विधायक बने। 2013 भाजपा छोड़कर जदयू में शामिल हो गए। 2014 जदयू के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। 2019 में जदयू के टिकट पर फिर से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। 2024 के लोकसभा चुनाव में जदयू के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे लेकिन निर्दलीय पप्पू यादव उन्हें हरा दिया। विधानसभा चुनाव में कदवा से MLA का टिकट न मिलने पर जदयू छोड़ राजद में शामिल हो गए। बहन मानने वाले मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ राजद के टिकट से चुनावी मैदान में उतर गए। पूर्णिया के धमदाहा में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। महागठबंधन समर्थित आरजेडी प्रत्याशी पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के समर्थन में लोगों से वोटिंग की अपील करेंगे। जनसभा के. नगर प्रखंड के भोकराहा पटोरा में होगी। धमदाहा में महागठबंधन के पक्ष में मजबूत माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। जनसभा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। रैली के जरिए युवा, किसान और महिला वोटरों के साथ ही महागठबंधन के कैडर वोटर MY समीकरण को गोलबंद करने का प्रयास करेंगे। साथ ही कोशिश होगी कि SC-ST वोटर को खिसका कर संतोष कुशवाहा के पक्ष में लाया जाए। जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभा स्थल से गुजरने वाले रोड पर ट्रैफिक और जाम की समस्या न बने इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। धमदाहा विधानसभा सीट जिले के हॉट सीट में से एक है। इस सीट से NDA बनाम महागठबंधन की लड़ाई है। NDA से जदयू की विधायक मंत्री लेसी सिंह जबकि महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं। जेडीयू से मैदान में लेसी सिंह लेसी सिंह (51) राजपूत जाति से आती हैं। मगर धमदाहा विधानसभा में सभी जाति के वोटरों में अच्छी पकड़ है। मैडम और आयरन लेडी के नाम से सीमांचल में मशहूर हैं। लेसी सिंह अब तक कुल 5 बार 2000, 2005, 2010, 2015, 2020 में विधायक रह चुकी हैं। सीएम नीतीश कुमार की करीबी मानी जाती हैं। छठी बार जदयू के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। राजपूत के अलावा सवर्ण जाति, पिछड़ा अति पिछड़ा, आदिवासी, हिंदू, मुस्लिम सभी वोटरों में गहरी पैठ है। लेसी सिंह अब तक चार बार मंत्री बन चुकी हैं। पहली बार 2014 में उद्योग विभाग की मंत्री बनीं। साल 2021 में मंत्रिमंडल विस्तार के वक्त वे खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री बनाई गईं। 2022 में गठबंधन बदला और दोबारा से उन्हें मंत्री पद मिला। एनडीए सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार हुआ है। 2021 में वे लगातार तीसरी बार मंत्री बनाई चुकी हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बनी NDA की सरकार में भी उनको दोबारा से खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया। लेसी सिंह के खिलाफ संतोष कुशवाहा संतोष कुशवाहा(49) का राजनीतिक जीवन उतार चढ़ाव से भरा रहा है। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने पहली बार 2005 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। 2010 में उन्होंने बायसी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर फिर चुनाव लड़ा। इस बार जीत कर विधायक बने। 2013 भाजपा छोड़कर जदयू में शामिल हो गए। 2014 जदयू के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। 2019 में जदयू के टिकट पर फिर से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। 2024 के लोकसभा चुनाव में जदयू के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे लेकिन निर्दलीय पप्पू यादव उन्हें हरा दिया। विधानसभा चुनाव में कदवा से MLA का टिकट न मिलने पर जदयू छोड़ राजद में शामिल हो गए। बहन मानने वाले मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ राजद के टिकट से चुनावी मैदान में उतर गए।


