थाना सदर बाजार क्षेत्र के कुम्हारों वाला फाटक निवासी महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 3 फरवरी 2024 को हरदोई में दिल्ली निवासी मोहित से हुई थी। शादी में पिता ने करीब 50 लाख रुपये खर्च किए थे। दहेज में सोना-चांदी, डायमंड ज्वेलरी के साथ महिंद्रा XUV-300 भी दी गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। पीड़िता के अनुसार, पहली विदाई के बाद से ही पति और ससुराल वालों ने फॉर्च्यूनर की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कहा गया कि फॉर्च्यूनर की जगह दूसरी गाड़ी देने से रिश्तेदारों में उनकी छवि खराब हो रही है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने हैसियत से ज्यादा खर्च कर शादी की थी, इसके बावजूद उत्पीड़न जारी रहा। अमेरिका पहुंचने पर सामने आए अवैध संबंधों के आरोप पीड़िता ने बताया कि पति जेएनयू, दिल्ली से सेल्स एंड डेवलपमेंट बायोलॉजी विषय से पढ़ाई कर चुका है। 7 नवंबर 2022 को उसे अमेरिका के इलिनोइस अर्बाना-शैम्पेन में पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च एसोसिएट के पद पर चयन मिला था, जहां उसे 47 हजार अमेरिकी डॉलर सालाना वेतन मिल रहा था। शादी से पहले 16 मार्च 2023 को वह अमेरिका चला गया था।आरोप है कि अमेरिका पहुंचने के बाद पीड़िता को पता चला कि पति के लैब की एक सहकर्मी, जो पाकिस्तानी मूल की है, से उसके अवैध संबंध हैं। नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने और मारपीट का आरोप पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उस महिला को उनके घर के सामने वाले फ्लैट में रखा था। रात में उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया जाता और आरोपी वहां चला जाता था। फरवरी माह में मारपीट कर उसका मोबाइल तोड़ दिया गया। किसी अन्य के मोबाइल से सूचना देने पर अमेरिकी पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे कस्टडी में रखा था। बाद में पत्नी और दो माह की बेटी की जिम्मेदारी निभाने की शर्त पर उसे छोड़ा गया। अमेरिका में मुकदमे के डर से भारत लौटने का आरोप पीड़िता ने बताया कि अमेरिका में मुकदमे और सजा के डर से पति उसे और बेटी को छोड़कर बिना बताए भारत आ गया। 22 नवंबर को भारत पहुंचने के बाद उसने फोन कर धमकी दी। इसके बाद पिता और भाई ने टिकट भेजा, तब वह 8 दिसंबर को अमेरिका से भारत लौट पाई। महिला थाने में FIR, जांच शुरू पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी भारत से भी किसी अन्य देश फरार हो सकता है। महिला थाने में दी गई तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। महिला थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।


