महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक बेहद दुखद और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टेम्पो और कंटेनर ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और हाईवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों की शिनाख्त और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
खबर अप़डेट की जा रही है…


