भोजपुर पुलिस ने तनिष्क शोरूम लूटकांड में शामिल हिस्ट्रीशीटर सन्नी कुमार राय को गिरफ्तार किया है। हथियार और बाइक उपलब्ध कराने में इसकी भूमिका थी। सन्नी वैशाली जिले के मंझौली गांव का रहने वाला है। जिले के पांच थानों में डकैती, लूटपाट, आर्म्स एक्ट समेत 9 केस दर्ज है। जेल में बंद कुख्यात चंदन गैंग का सदस्य है। एसपी राज ने बताया कि अब तक इस मामले में मास्टरमाइंड, लाइनर समेत 19 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि, अररिया का चुनमुन झा पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। सन्नी राय पर डकैती, लूट 10 करोड़ की हुई थी लूट आरा में 10 मार्च को तनिष्क शोरूम में 10 करोड़ की ज्वेलरी की लूट हुई थी। 6 अपराधी 3 झोले में लूट का सामान लेकर भागे थे। लूट के दौरान शो रूम के गार्ड की राइफल अपराधियों ने छीन ली थी। उसे गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर शोरूम से करीब 20 किमी दूर झाड़ी से बरामद कर लिया गया था। भोजपुर पुलिस ने तनिष्क शोरूम लूटकांड में शामिल हिस्ट्रीशीटर सन्नी कुमार राय को गिरफ्तार किया है। हथियार और बाइक उपलब्ध कराने में इसकी भूमिका थी। सन्नी वैशाली जिले के मंझौली गांव का रहने वाला है। जिले के पांच थानों में डकैती, लूटपाट, आर्म्स एक्ट समेत 9 केस दर्ज है। जेल में बंद कुख्यात चंदन गैंग का सदस्य है। एसपी राज ने बताया कि अब तक इस मामले में मास्टरमाइंड, लाइनर समेत 19 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि, अररिया का चुनमुन झा पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। सन्नी राय पर डकैती, लूट 10 करोड़ की हुई थी लूट आरा में 10 मार्च को तनिष्क शोरूम में 10 करोड़ की ज्वेलरी की लूट हुई थी। 6 अपराधी 3 झोले में लूट का सामान लेकर भागे थे। लूट के दौरान शो रूम के गार्ड की राइफल अपराधियों ने छीन ली थी। उसे गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर शोरूम से करीब 20 किमी दूर झाड़ी से बरामद कर लिया गया था।
No tags for this post.