कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan ने फैंस को दी खुशखबरी, सुनकर झूम उठेंगे फैंस

कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan ने फैंस को दी खुशखबरी, सुनकर झूम उठेंगे फैंस

Hina Khan : एक्ट्रेस हिना खान स्टेज-3 कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने इस बीमारी के दौरान काफी कुछ सहा है। कीमोथेरेपी से उनके शरीर को काफी नुकसान हुआ। मगर एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। इसे जानने के बाद वो खुशी से झूम उठेंगे। 

दरअसल, हिना खान की जब कीमोथेरेपी हुई थी तो उनके शरीर को काफी नुकसान हुआ था। कई जगह काले दाग-धब्बे पड़ गए थे। सिर के बाल तक झड़ने लगे थे और उन्हें मुंडन करवाना पड़ा था। यही नहीं उनकी आंखों की पलकों तक के बाल उड़ गए थे।

यह भी पढ़ें: कैंसर की जंग में कैसे दिया बॉयफ्रेंड ने Hina Khan का साथ?

हिना खान ने दी फैंस को खुशखबरी

Hina Khan Latest News

एक्ट्रेस की भौहें भी काफी कम हो गई थीं। इससे हिना खान का चेहरा काफी अलग दिखने लगा था। मगर अब हिना खान ने एक वीडियो के जरिये फैंस को एक खुशखबरी दी है। वो ये कि उनकी पलकों और भौह के बाल फिर से वापस आने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: Mamta Kulkarni से छीनी गई महामंडलेश्वर की पदवी, जानिए क्यों हुआ एक्ट्रेस के साथ ऐसा?

हिना खान की लेटेस्ट पोस्ट 

हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी पलकों में अधिक बाल दिख रहे हैं। इसे उन्होंने जूम करके भी दिखाया है। उनकी ये इंस्टा स्टोरी देख फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। इसका मतलब है कि हिना धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। 

यह भी पढ़ें:

हिना खान हेल्थ अपडेट

Hina Khan Latest News

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करीब 3-4 महीने पहले हिना खान ने एक पोस्ट शेयर कर दिखाया था कि उनकी पलकों पर बस एक आईलैश बची है। कीमोथेरेपी ने बाकी सबको उनके शरीर से अलग कर दिया था। इसे देख फैंस भी दुखी हो गए थे। लेकिन अब सब ठीक है और वो जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी। 

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *